एक्सप्लोरर

Delhi: इंस्टाग्राम पर लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले शख्स गिरफ्तार, UAE में करता था वेटर का काम

Delhi Blackmail News: यौन उत्पीड़न मामला फरवरी में तब सामने आया, जब एक नाबालिग लड़की ने शिकायत की कि उसे एक अज्ञात इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता की ओर से ब्लैकमेल किया जा रहा है.

Delhi Blackmail Case: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 22 साल के युवक को पंजाब (Punjab) से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिगों को धमकी दी कि अगर उसका कहना नहीं माना तो वह उनकी नग्न तस्वीरें (आरोपी की ओर से बनाई गईं) सोशल मीडिया पर डाल देगा. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जतिन (Jatin) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि उसे पंजाब में उसके पैतृक स्थान कपूरथला (Kapurthala) से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले तीन साल से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में वेटर का काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि यह मामला फरवरी में तब सामने आया, जब एक नाबालिग लड़की ने शिकायत की कि उसे एक अज्ञात इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता की ओर से ब्लैकमेल किया जा रहा है, जिसके पास नौ अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता की नग्न तस्वीरें बनाईं और उन्हें इंस्टाग्राम डालने की धमकी दी.

पुलिस ने तीन मोबाइल फोन किए जब्त

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि तकनीकी निगरानी की मदद से उसकी (आरोपी) पहचान जतिन के रूप में सामने आई और उसे पंजाब के कपूरथला से गिरफ्तार कर लिया गया. घनश्याम बंसल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि वह पिछले तीन साल से यूएई में वेटर का काम कर रहा था. यूएई में रहते हुए वह भारत में रहने वाली नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उनसे वादा करता था कि जब वह भारत वापस आएगा तो उनसे मिलेगा. पुलिस ने बताया कि उसके पास से ब्लैकमेल की जानकारी वाले तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Coronavirus Cases in Delhi: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, रविवार को 153 नए मामले दर्ज, संक्रमण दर 9% के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget