एक्सप्लोरर

दिल्ली में 9 जून को आसमान में पाबंदी, इन फ्लाइिंग ऑब्जेक्ट्स को उड़ाने पर रहेगी रोक

PM Modi Oath Ceremony: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में फ्लाइिंग ऑब्जेक्ट्स पर पाबंदी लगाई गई है.

Delhi Police Prohibits Flying Objects: दिल्ली पुलिस ने 9 जून को केंद्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण के चलते दिल्ली में फ्लाइिंग ऑब्जेक्ट्स पर पाबंदी लगा दी है. इनमें पैराग्लाइडर्स, पैरामोटर्स, हैंड ग्लाइडर्स, यूएवी, यूएएसएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले पायलट एयरक्राफ्ट शामिल हैं. दिल्ली के क्षेत्र में ये पाबंदी लागू रहेगी.

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 9 जून को केंद्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली के एनसीटी (NCT) के अधिकार क्षेत्र में फ्लाइिंग ऑब्जेक्ट्स पर रोक लगा दी है.

दिल्ली में फ्लाइिंग ऑब्जेक्ट्स पर पाबंदी

दिल्ली पुलिस की ओर से ये कहा गया है कि भारत के प्रति कुछ आपराधिक प्रकृति के लोग, असामाजिक तत्व या आतंकवादी आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. पैराग्लाइडर्स, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, रिमोट संचालित विमान, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या यहां तक ​​कि विमान से पैरा-जंपिंग जैसे हवाई प्लेटफार्मों को उड़ाना अधिकार क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा. 

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली के एन.सी.टी. में यह आदेश 9 जून से लागू होगा और 2 दिनों तक लागू रहेगा. बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. दिल्ली में शुक्रवार (7 जून) को एनडीए की बैठक हुई. जिसमें अलायंस के सहयोगियों ने हिस्सा लिया. नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है. 

इसके साथ ही शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है और इसी के साथ राष्ट्रपति को समर्थक सांसदों की लिस्ट भी सौंपी है. एनडीए की बैठक के दौरान सियासी चर्चा का विषय बने हुए टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के साथ दिखे. 

ये भी पढ़ें:

AAP के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर कांग्रेस बोली, 'हमने पहले ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget