एक्सप्लोरर

दिल्ली के सोनिया विहार में बनेगा 6 किमी लंबा एलिवेटेड रोड, यूपी के लोगों को भी होगा फायदा

Elevated Road in Sonia Vihar: नानकसर गुरुद्वारा से शनि मंदिर तक इसकी लंबाई 6 किमी होगी. दिल्ली सरकार के इस प्रोजेक्ट से यूपी के लोगों को भी फायदा होगा.

दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ा ऐलान किया है. सोनिया विहार में 6 किलो मीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा. राजधानी में यातायात में सुधार के लिए प्रवेश वर्मा ने इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की घोषणा की. नानकसर गुरुद्वारा से शनि मंदिर (यूपी बॉर्डर) तक इसकी लंबाई 6 किमी होगी. एलिवेटेड रोड के निर्माण से यातायात होगा सुगम और लोगों को जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा. इस परियोजना से दिल्ली और यूपी के लाखों लोगों को फायदा होगा. यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है.

क्या बोले दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार के इस फैसले पर कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "दिल्ली के ये जो सरकार चुनकर आई है वो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में तेजी से काम कर रही है. उसी का उदाहरण है कि आज हमारे लोकप्रिय मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुनापार की इतनी बड़ी समस्या को समाधान तैयार किया. मैंने इस समस्या को मंत्री जी के ध्यान में लाया. तुरंत उन्होंने अधिकारियों को बुलाया. पहले फेड के अधिकारी सोनिया विहार पुस्ता की पूरी रिपोर्ट लेकर आए. इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आए. कल मुख्यमंत्री के सामने इसको प्रस्तुत किया गया."

'अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये'

कपिल मिश्रा ने आगे कहा, "हमारे यमुनापार और करावल नगर के लोगों के लिए आपका (प्रवेश वर्मा) यहां आना वरदान की तरह है. नानकसर से लेकर दिल्ली यूपी बॉर्डर तक लगभग साढ़े पांच किलोमीटर का जो पुस्ता है उसको डबल करने की योजना को आज प्रवेश वर्मा जी ने मंजूरी दी है. अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है. लाखों लोग यहां से निकलते हैं. लाखों लोगों की सालों पुरानी एक समस्या को चुटकियों में समाधान हो गया."

प्रवेश वर्मा की तारीफ करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि आपके ऊपर आपके पिता की झलक दिखाई देती है. जैसे वो दिल्ली की समस्याओं का समाधान करते थे उसी तरह से आपने इन लाखों लोगों की समस्या का समाधान किया है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
Delhi News: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget