एक्सप्लोरर

Pankaj Udhas Death: पंकज उधास के निधन पर CM केजरीवाल ने जताया शोक, कहा- 'संगीत जगत की बड़ी क्षति'

Pankaj Udhas Died: मशहूर गजल गायक पंकज उधास बीमार चल रहे थे. उन्होंने मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. सोमवार (26 फरवरी) की सुबह 11 बजे उनका निधन हो गया.

Pankaj Udhas Passed Away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनका जाना संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम केजरीवाल ने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोकाकुल परिवार और प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. देश-दुनिया के प्रशंसकों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया. 

गायक के निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने दी. पोस्ट में बेटी ने लिखा कि बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थे.'रिश्ता तेरा मेरा', 'न कजरे की धार', 'चांदी जैसा रंग है तेरा', 'मत कर इतना गुरूर', 'जीए तो जीए कैसे' और 'आदमी खिलौना है' जैसे सुपरहिट गाने देने वाले पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था. सात साल की उम्र से ही पंकज उधास संगीत की दुनिया में जुड़ गए थे. उनके गाने के टैलेंट को उनके भाई मनहर उधास ने पहचाना था. वह बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं. 

27 फरवरी को उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है AAP, सीएम केजरीवाल करेंगे बैठक

'तेरा नाम लिया', 'तू मेरा हीरो है', 'हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे' समेत कई सुपरहिट गाने में उनकी आवाज सुनने को मिलती है. वह उन्हें अपने कार्यक्रम में ले जाते थे. पंकज उधास ने अपने भाई के साथ पहली बार कार्यक्रम में गाना गाया था, जिसमें उन्हें इनाम के तौर पर 51 रुपए दिए गए थे. 

इस कार्यक्रम में उन्होंने 'ऐ वतन के लोगों' गाना गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. इसके बाद पंकज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह गायिकी और गजल की दुनिया में आगे बढ़ते चले गए. उन्हें 2006 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था. उस वक्त पंकज उधास को पद्मश्री मिलने की घोषणा की खबर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जब उन्हें उनके दोस्त ने बधाई दी, तो उन्होंने अपने दोस्त से पूछा कि किस बात की बधाई? इस पर उनके दोस्त ने बताया कि आपको पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है. यह खबर सुनने के बाद पंकज काफी खुश हुए थे.

 



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget