एक्सप्लोरर

PAN-Aadhaar Link: दूसरे पैन नंबर के लिए न करें ये गलती, 10000 जुर्माने के साथ हो सकती है 3 साल की जेल 

IT Department Extend PAN-Aadhaar Link Last Date: आईटी विभाग ने पैन और आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च से बढ़ा कर 30 जून कर दी है. 

Delhi News: आयकर विभाग ने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. लंबे समय से लोगों को पैन और आधार लिंक करने के लिए जागरूक किया जा रहा था. ज्यादातर लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. अब आयकर विभाग इस मसले पर सख्त हो गया. आयकर विभाग ने 31 मार्च तक पैन और आधार लिंक करने की आखिरी तारीख तय कर दी है, लेकिन इसके लिए हजार रुपये बतौर फाइन लोगों को भरना होगा. हालांकि, जुर्माने के साथ अब इसे लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च से बढ़ा कर 30 जून कर दी गई है. इसके बाद भी अगर पैन और आधार लिंक नहीं किया गया तो पैन डिएक्टिवेट हो जाएगा.

एक्सपर्ट जतिन ठाकुर ने एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि पैन- आधार लिंक करना आवश्यक कर दिया गया है. इसे जल्द से जल्द लिंक करवाना लेना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो पैन डिएक्टिवेट हो जाएगा, जिसके बाद न तो बैंक में खाता खोला जा सकेगा और न ही बैंकिंग ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा. पैन नहीं होने पर टीडीएस भी क्लेम नहीं किया जा सकेगा. यहां पर इस बात का जिक्र कर दें कि एनआरआई, भारत के असम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर में रहने वाले निवासियों को पैन-आधार लिंक करने की आवश्यकता नहीं है. वहीं 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को भी इस से छूट दी गई है.

दूसरा पैन बनाने पर लग सकता है जुर्माना और हो सकती है जेल

पैन-आधार को लिंक करने में लगने वाला हजार रुपये बचाने के लिए कुछ लोग नए पैन के लिए आवेदन दे रहे हैं. ऐसे लोगों को लगता है कि 101 रुपये में नया पैन मिल जाएगा जो आधार से लिंक हो जाएगा और उनके हजार रुपये बच जाएंगे, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है. अगर आप पैन.आधार लिंक करने में लगने वाले हजार रुपये को बचाने के लिए इस गलत रास्ते का चुनाव करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए. एक से अधिक पैन रखना गलत है और इस तरह की धोखाधड़ी करने पर 10 हजार रुपये तक के जुर्माने के साथ तीन साल तक कि जेल की भी सजा हो सकती है.

एक से अधिक पैन कार्ड है तो  कर दें सरेंडर

101 रुपये में नए पैन कार्ड को बनवा कर हजार रुपये बचाने और आयकर विभाग के साथ ऐसी धोखाधड़ी की कोशिश बिल्कुल भी न करें. अगर आपके पास एक से अधिक पैन कार्ड हैं तो आपको तत्काल इसे आयकर विभाग को सरेंडर कर दें. ऐसा कर आप दंड से बच सकें. आयकर विभाग ने भी लोगों को एक से ज्यादा पेन कार्ड रखने के नुकसान के बारे में जागरूक करना शुरू किया है. इस अभियान के तहत एक सरल प्रक्रिया के माध्यम से अतिरिक्त पैन कार्ड को सरेंडर करने का तरीका बताया जा रहा है.

पैन कार्ड सरेंडर करने के लिए क्या करें?

इसके लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर पैन सुधार फार्म डाउनलोड करना होगा. इसमें जो पैन नंबर बचाना है और जो सरेंडर करना है, की जानकारी भरनी होगी. फार्म भरने के बाद इसे सरेंडर करने वाले पेन कार्ड की प्रति के साथ निकटतम आयकर कार्यालय में जमा कराना होगा. इसमें यह जरूरी है कि बचाए जाने वाला पेन आपके अधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए. अगर आधार कार्ड के साथ जुड़े पेन कार्ड को सरेंडर करना है तो नए पैन को आधार कार्ड के साथ अपडेट करना जरूरी है.

यह भी पढ़ेंः  Happiness Class: अब दिल्ली के घरों और मोहल्लों तक पहुंचेंगी खुशियां, लोगों के चेहरों पर ऐसे मुस्कान बिखेरेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
प्रोटेस्ट साइट: जंतर-मंतर पर सलमान खुर्शीद बोले, 'जरूरत पड़ी तो चुनौती देंगे'
प्रोटेस्ट साइट: जंतर-मंतर पर सलमान खुर्शीद बोले, 'जरूरत पड़ी तो चुनौती देंगे'

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget