एक्सप्लोरर

Noida Road Accident: सड़क पार कर रहे शख्स को बेलगाम ऑडी कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Noida Road Accident Case: नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीष मिश्रा ने कहा कि वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है. मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. 

 

Noida Road Accident News: दिल्ली से लगे नोएडा में रविवार (26 मई) की सुबह कथित तौर पर एक तेज रफ्तार ऑडी कार से टक्कर लगने और कुछ दूरी तक हवा में उछलने के बाद एक शख्स की मौत हो गई. नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना करने वाले सफेद रंग के वाहन और उसके चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट की है. घटना कार तेजी और लापरवाही से चलाने की वजह से हुई. 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) मनीष मिश्रा ने बताया कि गिझोर गांव के पास रहने वाले प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने आज सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन में संपर्क किया. उसने अधिकारियों को बताया कि उसके पिता जनक देव साह की कार से दुर्घटना में मौत हो गई है. इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई और पोस्टमार्टम समेत कानूनी कार्यवाही जारी है. 

ऑडी चालक की गिरफ्तारी के कई टीमें गठित 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीष मिश्रा ने कहा कि वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. अन्य पुलिस टीमों को भी मामले की जांच में लगाई गई हैं. एक सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित को एक सफेद ऑडी से टक्कर मारते हुए देखा गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही कार ढूंढेगी और मामले में आगे की कार्रवाई करेगी. 

11 दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना 

16 मई को नोएडा में इसी तरह की एक घटना में बीएमडब्ल्यू चला रहे एक नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद एक नर्स सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के बाद पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी मौके से भाग गया. 

गौतमबुद्धनगर, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर शामिल हैं, में 2023 में 1,176 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 470 लोगों की मौत हो गई और 858 लोग घायल हो गए. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में 2022 में ऐसी 437 मौतें और 856 लोग घायल हुए थे.

सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट को लेकर योगी के मंत्री ने दर्ज कराई FIR, पुलिस ने ग्रुप एडमिन को किया गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget