एक्सप्लोरर

इन दो राष्ट्रीय पार्टियों को मिले NOTA से भी कम वोट, दिल्ली चुनाव के चौंकाने वाले आंकड़े

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में BJP ने 27 साल बाद सत्ता हासिल की तो वहीं NOTA को BSP और CPI(M) से भी ज्यादा वोट मिले.

NOTA Votes in Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सत्ता बदल दी है. बीजेपी 48 सीट लेकर प्रचंड जीत के साथ 27 साल बाद सरकार में वापस आई है. वहीं, आम आदमी पार्टी के 62 सीटों की जगह केवल 22 सीटों पर विधायक बचे हैं. अरविंद केजरीवाल की आप के लिए चुनाव नतीजे तो निराशाजनक रहे ही, लेकिन दो राष्ट्रीय दल ऐसे भी हैं जिनके वोट शेयर ने पार्टी नेतृत्व को निराश कर दिया.

दरअसल, दिल्ली चुनाव नतीजों के आंकड़े देखें तो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को NOTA से भी कम वोट मिले हैं. दिल्ली के 0.57 फीसदी मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया तो वहीं बसपा को 0.58 फीसदी वोट मिले. सीपीआई(एम) का वोट शेयर 0.01 परसेंट रहा. बसपा का वोट शेयर कम भले न हो, लेकिन नोटा के बराबर ही है.

ये भी हैं राष्ट्रीय पार्टियां
बसपा और माकपा दोनों ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टियां हैं. कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल हैं. आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और जनता दल (यूनाइटेड) को क्रमश: 0.01 प्रतिशत और 0.53 फीसदी वोट मिले.

दिल्ली चुनाव में सभी पार्टियों का वोट शेयर
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 43.57 फीसदी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को 0.77 फीसदी, बीजेपी को 45.56 फीसदी, मायावती की बीएसपी को 0.58 फीसदी, सीपीआई को 0.02 फीसदी, सीपीआई (एम) 0.01 फीसदी, कांग्रेस को 6.34 फीसदी, नीतीश कुमार ती जेडीयू को 1.06 फीसदी, चिराग पासवान की लोजपा(र) 0.53 फीसदी, एनसीपी को 0.06 फीसदी और अन्य को 0.93 फीसदी वोट शेयर मिला. वहीं, नोटा को 0.57 परसेंट वोट मिले. 

आम आदमी पार्टी के लिए निराशाजनक नतीजे
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को इस बार हार का सामना करना पड़ा है. चाहे वो खुद अरविंद केजरीवाल हों, मनीष सिसोदिया हों, सत्येंद्र जैन हों या सौरभ भारद्वाज, सभी की विधायकी की कुर्सी छिन गई. कालकाजी से आतिशी और बाबरपुर से गोपाल राय अपनी विधायकी बचाने में कामयाब हुए. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव नतीजे पंजाब के लिए भी लाए टेंशन? भगवंत मान ने जहां किया प्रचार, वहां क्या रहा AAP का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget