एक्सप्लोरर

Noida Twin Tower Demolition: ट्विन टावर गिराते आसमान में रहेगा 'नो फ्लाइंग जोन', विशेष क्षेत्र में नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन

Noida News: नोएडा सुपरटेक ट्विन टॉवर को जब गिराया जाएगा तो उसके आसपास एक विशेष क्षेत्र में ड्रोन उड़ान की अनुमति नहीं होगी. इस विशेष क्षेत्र के बाहर ड्रोन का उपयोग किया जा सकेगा.

Supertech Twin Towers Demolition: नोएडा (Noida) सुपरटेक के अवैध ट्विन टॉवर को 28 अगस्त को जब गिराया जाएगा तो उसके आसपास एक विशेष क्षेत्र में ड्रोन उड़ान की अनुमति नहीं होगी. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस विशेष क्षेत्र के बाहर ड्रोन का उपयोग किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए भी पुलिस से पहले से अनुमति लेनी होगी. नोएडा के सेक्टर 93ए में दिल्ली (Delhi) की ऐतिहासिक कुतुब मीनार से ऊंचे करीब 100 मीटर के इन टॉवर को रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे जमींदोज किया जाएगा.

टावर के पास आसपास होगा विशेष क्षेत्र
अधिकारियों के अनुसार इस दौरान आसपास की दो सोसायटियों एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के सभी निवासियों को बाहर रहना होगा. ट्विन टॉवर के आसपास एक विशेष क्षेत्र चिह्नित किया गया है जहां किसी व्यक्ति, वाहन या मवेशी को विध्वंस प्रक्रिया के दौरान नहीं रहने दिया जाएगा. गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रामबदन सिंह ने  कहा, ट्विन टॉवर के सामने की तरफ एक सड़क और पार्क से लगा 450 मीटर का क्षेत्र भी इस विशेष क्षेत्र में शामिल होगा. टॉवर के दूसरी तरफ 250 मीटर तक विशेष क्षेत्र होगा. 

लगेगा 3 हजार 700 किलोग्राम विस्फोटक
आगे उन्होंने कहा, यह विशेष क्षेत्र ड्रोन के लिए उड़ान निषिद्ध क्षेत्र होगा. हालांकि, विशेष क्षेत्र के बाहर ड्रोन उड़ाये जा सकते हैं लेकिन इसके लिए स्थानीय पुलिस से पहले से अनुमति जरूरी होगी. अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं और दोनों टॉवर को गिराने के लिए करीब 3 हजार 700 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा सकता है. 32 मंजिल तक बने इस ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम खत्म हो गया जिसके बाद अब विस्फोटकों को तार के जरिए जोड़ा जा रहा है. टावर गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग के मुताबिक कुछ ही सेकंड में टावर  गिर जाएगा.

ये भी पढ़ें

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी आज 11 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकता है कोई बड़ा खुलासा

Delhi News: असम की अदालत ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन, सीएम हिमंत की पत्नी ने दायर की थी मानहानि की याचिका

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में शख्स की मौत, पूर्व IAS अधिकारी बेटे संग गिरफ्तार
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में शख्स की मौत, पूर्व IAS अधिकारी बेटे संग गिरफ्तार
दिल्ली मेट्रो के बंद 6 स्टेशन खुलेंगे या नहीं? 18 मिनट में DMRC ने बदला फैसला
दिल्ली मेट्रो के बंद 6 स्टेशन खुलेंगे या नहीं? 18 मिनट में DMRC ने बदला फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget