एक्सप्लोरर

Noida News: दिल्ली मेट्रो की तरह अब नोएडा मेट्रो लाइन पर भी बनेगा म्यूजियम, दिखाई जाएगी देश और दुनिया की टेक्नोलॉजी

Noida Metro News: नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर म्यूजियम बनाने की तैयारी चल रही है.इस म्यूजियम में एनएमआरसी से जुड़ी हर जानकारी लोगों को मुहैया करवाई जाएगी.

Noida Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) की तर्ज पर अब नोएडा मेट्रो (Noida Metro) की एक्वा लाइन (Aqua Line) के भी किसी स्टेशन पर म्यूजियम (museum) बनाने की योजना तैयार की जा रही है. इस म्यूजियम में एनएमआरसी से जुड़ी हर जानकारी लोगों को मुहैया करवाई जाएगी. मेट्रो आने से पहले नोएडा शहर कैसा था, इसके बाद क्या-क्या बदलाव हुए साथ में मेट्रो की इंजन, उसके कोच इन सब की जानकारी म्यूजियम में दी जाएगी. एनएमआरसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह म्यूजयम 200 से 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा. फिलहाल यह म्यूजियम के स्टेशन पर बनाया जाए और कहां पर म्यूजियम बनाने से ज्यादा से ज्यादा लोग इसको देखेंगे इस पर मंथन किया जा रहा है.

कंसल्टेंट के रिपोर्ट के आधार पर होगा फैसला
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन म्यूजियम का डिजाइन बनाने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया है. यानी म्यूजियम कैसा होगा और इसे किस तरह से डिजाइन किया जाएगा इसकी जानकारी कंसल्टेंट  एनएमआरसी को उपलब्ध कराएगी. कंसल्टेंट के रिपोर्ट के आधार पर एनएमआरसी आगे म्यूजियम बनाने का फैसला लेगी. वहीं इस म्यूजियम में देश और दुनिया की मेट्रो की जानकारी भी लोगों को दिखाई जाएगी.

Delhi Crime: मकान मालिक की हत्या कर फरार हुआ किराएदार, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

तस्वीरों के जरिए दिखाया जाएगा इतिहास को
एनएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव अभी प्राइमरी लेवल पर है. नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच कई ऐसे स्टेशन है जहां म्यूजियम को बनाया जा सकता है. यह म्यूजियम दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर बनाए हुए म्यूजियम जैसा होगा. जहां मेट्रो से जुड़ी सारी जानकारी यात्रियों को दी जाएगी. इस म्यूजियम में नोएडा मेट्रो के साथ दिल्ली मेट्रो की शुरुआत से भी जुड़ी सभी जानकारी को शामिल किया जाएगा. दुनिया भर के अलावा भारत के दूसरे शहरों में चल रहे मित्रों के इतिहास को भी यहां तस्वीरों के जरिए दिखाया जाएगा.

एक्वा लाइन पर हुई है यात्रियों की संख्या में इजाफा
एनएमआरसी के अधिकारियों की माने तो बीते कुछ महीनों में नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है. इसने बीते तीन सालों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. मार्च महीने से एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है क्योंकि मेट्रो की फ्रीक्वेंसी और टाइम को बदला गया है. अब जल्दी जल्दी मेट्रो आती है वहीं एनएमआरसी की एमडी ऋतु माहेश्वरी ने नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन और सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन के बीच एक एफओबी बनाने की भी तैयारी कर ली है.

Delhi News: कुत्ते को भगाने की वजह से कारोबारी पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया वार, आरोपी पिता-पुत्र फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget