एक्सप्लोरर

Supertech Twin Towers Demolition: क्या होगा जब गिराया जाएगा सुपरटेक ट्विन टावर? मौके पर सिर्फ इतने लोग रहेंगे मौजूद

नोएडा के सेक्टर 93ए में बने ट्विन टावर का 22 मई को सिर्फ 9 सेकंड में नामोनिशान मिटा दिया जाएगा.प्राधिकरण के मुताबिक नोएडा में पहली बार किसी बिल्डिंग को विस्फोट कर इस तरह गिराया जाएगा.

Supertech Twin Towers: सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की तारीख नजदीक आ गई है. नोएडा के सेक्टर 93ए में बना ट्विन टावर 22 मई को सिर्फ 9 सेकंड में गिरा दिया जाएगा. ट्विन टावर को गिराने से पहले की तैयारी जोरों से चल रही है. 22 मई को ट्विन टावर गिराने के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे एक घंटा बंद रहेगा. ट्विन टावर के आसपास रहने वाले अपार्टमेंट्स भी खाली करवा दिए जायेंगे और टावर गिराते वक्त मौके पर सिर्फ 5 लोग ही रहेंगे.

इसके अलावा किसी को ट्विन टावर के आसपास जाने की परमिशन नहीं होगी. प्राधिकरण के मुताबिक नोएडा में पहली बार किसी बिल्डिंग को विस्फोट कर इस तरह गिराया जाएगा. 22 मई को ट्विन टावर गिराने के वक्त पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी जाएगी और मौके पर सिर्फ 5 लोग मौजूद होंगे. पांच लोगों में पुलिस अधिकारी, विस्फोटक के जानकर और तीन विशेषज्ञ शामिल रहेंगे. 

आसपास की सोसाइटी होंगी खाली

दिल्ली एनसीआर में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट होगा. सुपरटेक बिल्डर ने विस्फोट करने का ठेका एडिफिस नाम की कंपनी को दिया है. विस्फोट की जानकारी देते हुए एडिफिस कंपनी के पार्टनर उत्कर्ष मेहता ने बताया कि ट्विन टावर के आसपास की सभी सोसाइटी में रहने वाले लोगों को 5 घंटे पहले घर खाली करने को कहा जाएगा. उन्होंने कहा कि ट्विन टावर के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में किसी को आने की इजाजत नहीं होगी.

Delhi Summer: दिल्ली की गर्मी मार्च में करवा रही जून का एहसास, टूटा सालों का रिकॉर्ड, जानिए कब तक हो सकती है बारिश

एक्सप्रेस भी एक घंटा तक रहेगा बंद

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के दौरान एक्सप्रेस वे भी बंद कर दिया जाएगा. सड़कें खुली रहने और गाड़ियां चलने पर लोग ट्विन टावर को गिरते हुए देखने के लिए खड़े हो सकते हैं और ऐसे में जाम के साथ हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है. 

शॉक ट्यूब सिस्टम से गिरेगा टावर

ट्विन टावर को गिराने के लिए शॉक ट्यूब सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. सभी विस्फोटकों को एक तार से जोड़ कर पिलर में लगाया जाएगा. पूरे ट्विन टावर में विस्फोटक भरने के बाद रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया जाएगा. रिमोट का बटन दबाते ही विस्फोट शुरू हो जाएंगे लेकिन गौर करने वाली बात है विस्फोट करने पर आवाज नहीं होगी.

Delhi Weather Report: दिल्ली में मौसम साफ लेकिन हवा खराब, दर्ज हुआ इस महीने में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget