एक्सप्लोरर

नोएडा में महिला मास्टरमाइंड चला रही थी फर्जी कॉल सेंटर, लोगों को फंसाने के लिए ऐसे बुना जाल

Noida Online Loan Fraud: एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह की निगरानी में एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया. एसटीएफ ने पांच मोबाइल फोन, 17 एटीएम और क्रेडिट कार्ड, तीन लैपटॉप बरामद किए.

Noida Fake Call Centre Exposed: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है. इस कॉल सेंटर के जरिए लोन देने के नाम पर ठगी की जाती थी. इस मामले में एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के अधिकारियों ने बताया कि यहां कर्ज देने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है. कॉल सेंटर को ऑपरेट करने वाली एक महिला समेत 8 लोगों को पकड़ा गया है. 

यूपी STF के अधिकारियों ने कहा कि ये गिरोह पिछले छह महीने से नोएडा के सेक्टर 63 के इंडस्ट्रियल एरिया में एक किराए के घर में ऑफिस बनाकर ठगी का काम कर रहा था. अधिकारियों के मुताबिक अनुमान है कि इस गिरोह ने 300 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं.

लोन के नाम पर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक STF के अधिकारियों ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से लोन चाहने वालों को फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके इंडिया बुल्स कंज्यूमर फाइनेंस से ऑनलाइन ऋण दिलाने के बहाने ठगी की जाती थी. एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह की निगरानी में गुरुवार (22 फरवरी) को एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने गिरोह का भंडाफोड़ किया. एसटीएफ ने पांच मोबाइल फोन, 17 एटीएम और क्रेडिट कार्ड, तीन लैपटॉप, दो टैबलेट, 13 प्री-एक्टिवेटेड फोन जब्त किए हैं. 

कई फर्जी दस्तावेज बरामद

यूपी एसटीएफ ने कहा कि सिम कार्ड, 13 अकाउंटिंग रजिस्टर, 75 फर्जी दस्तावेज और कॉल सेंटर से एक लाख से अधिक ग्राहकों का डेटा बरामद किया गया है. फर्जी दस्तावेजों में इंडिया बुल्स के नाम पर जारी किए गए आईडी कार्ड, लोन अप्रूवल लेटर और लोन लोन कन्फर्मेशन लेटर शामिल हैं. कर्ज चाहने वालों को रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग फी, जीएसटी और बीमा शुल्क के नाम पर धोखा दिया गया था.

गिरफ्तार लोगों की हुई पहचान

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गिरोह की मास्टरमाइंड छाया सिंह, प्रिया शुक्ला, आंचल चौधरी, सुलेखा, अंकित, विजेंद्र प्रताप सिंह, अर्चना प्रजापति और शिवानी ठाकुर के रूप में की गई है. मामले में नोएडा के स्थानीय सेक्टर 63 पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 (धोखाधड़ी से संबंधित), 467, के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: UP MLC Election 2024: यूपी में 13 एमएलसी सीटों पर चुनाव का एलान, 4 मार्च से होगा नामांकन, इस दिन होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget