एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में देश के सबसे बड़े हेलीपोर्ट बनाए जाने की तैयारियां तेज, अगस्त से काम शुरू होने की उम्मीद

Noida Heliport: नोएडा में जल्द ही देश का सबसे बड़ा हेलीपोर्ट बनेगा. बताया जा रहा है कि अगस्त महीने तक नोएडा में हेलीपोर्ट बनने का काम शुरू हो जाएगा. ये हेलीपोर्ट आधुनिक क्षमताओं से लैस होगा.

Heliport in Noida: एक ओर जहां कुछ ही समय में जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार होने वाला है, वहीं नोएडा में भी हेलीपोर्ट बनाए जाने की तैयारियां तेज हो गई है. 15 दिसंबर 2021 को हेलीपोर्ट बनाने पर मुहर लगी थी. प्राधिकरण ने इसे लेकर टेंडर भी निकाला था लेकिन कंपनियों ने इसमें अपनी रुचि नहीं दिखाई जिसके बाद अब एक बार फिर इसे बनाने की कवायत तेज हो गई है.

जल्द शुरू होगा कार्य

अगर इस बार कंपनियों ने बेरुखी नहीं दिखाई तो अगस्त महीने तक नोएडा में भी हेलीपोर्ट बनने का काम शुरू हो जाएगा. इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने अब ग्लोबल टेंडर खोल दिया है. प्राधिकरण ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से ग्लोबल टेंडर जारी करने की अनुमति मांगी थी जो सरकार ने दे दी है. इस अनुमति को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त में  हेलीपोर्ट का काम शुरू हो जाएगा. 

Noida News: हत्या का आरोपी नोएडा की सड़कों पर कर रहा था स्टंट, पुलिस ने कही ये बात

बनेगा देश का सबसे बड़ा हेलीपोर्ट

नोएडा में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट कि बात की जाए तो यह देश में सबसे बड़ा हेलीपोर्ट होगा. इसे बनाने को लेकर पहले भी प्राधिकरण ने टेंडर जारी किए थे और कंपनियों को आमंत्रण भी दिया था लेकिन किसी ने हेलीपोर्ट बनाने के प्रोजेक्ट पर अपनी रुचि नहीं दिखाई थी. इसलिए प्राधिकरण ने दोबारा से टेंडर लेने की प्रक्रिया को खोल दिया है. बता दें इस हेलीपोर्ट कि सबसे खास बात यह है कि देश का सबसे बड़ा और आधुनिक क्षमताओं से लैस हेलीपोर्ट होगा.

9.3 एकड़ में बनेगा हेलीपोर्ट

नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने एबीपी न्यूज को बताया कि यह हेलीपोर्ट नोएडा के सेक्टर 151ए में बनेगा. इसका क्षेत्र कुल 9.3 एकड़ में होगा. यह हेलीपोर्ट न सिर्फ देश का सबसे बड़ा हेलीपोर्ट होगा बल्कि यहां से कमर्शियल उड़ाने अपनी उड़ान भरेंगी.

इसे बेल 412 की क्षमता के हिसाब से बनाया जा रहा है. हेलीपोर्ट पर इतनी जगह होगी कि एक साथ 5 बेल 412 की पार्किंग हो सके और एमआई 172 की लैंडिन हो सके. एक ओर जहां बेल 412 में 12 यात्री सफर कर सकेंगे वहीं एमआई 412 में 26 यात्री सफर कर सकते हैं. इस हेलीपोर्ट को किसी भी वीवीआईपी मूवमेंट के हिसाब से बनाया गया है.

पीपीपी मॉडल पर बनेगा हेलीपोर्ट

बता दें कि यह हेलीपोर्ट पीपीपी मॉडल यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बनाया जा रहा है. जो कंपनी इसे बनाएगी उसे ही अगले 30 साल तक इसका संचालन करना होगा. इससे पहले जब टेंडर जारी किया गया था तब एक ही कंपनी ने इसमें अपनी रुचि दिखाई थी जिसके बाद प्राधिकरण ने सरकार से टेंडर को आगे बढ़ाने के लिए समय मांगा था. अब प्राधिकरण हेलीपोर्ट के लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर रहा है.

 ये भी पढ़ें: UPSC Final Result 2021: सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर श्रुति शर्मा ने 54.56 फीसदी अंकों के साथ हासिल की सफलता- UPSC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget