एक्सप्लोरर

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा के ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने की मिली मंजूरी, गिराने से तीन दिन पहले होगी आखिरी बैठक

Noida: अब 11 या 12 अगस्त को विस्फोटक लगाने का काम शुरू किया जा सकता है. विस्फोट से तीन दिन पहले एक बैठक होगी जिसमें डाइवर्जन, मॉकड्रिल और ट्विन टावर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने पर चर्चा होगी.

Noida Twin Tower: केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) ने एडफिस इंजीनियरिंग को नोएडा सेक्टर-93A स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर्स में  विस्फोटक लगाने की मंजूरी दे दी है. अब इन्हें गिराने की अंतिम तारीख 28 अगस्त निर्धारित की गयी है. बता दें कि टावरों में 2 अगस्त से विस्फोटक लगने का काम शुरू होने वाला था लेकिन उससे पहले कंपनी को सीबीआरआई और नोएडा पुलिस से एनओसी लेना अनिवार्य था. नोएडा पुलिस ने तो एनओसी पहले ही दे दी थी, लेकिन सीबीआरआई ने कई अहम बिंदुओं पर जांच के बाद एनओसी देने से इंकार कर दिया था, लेकिन अब सभी बातों पर सहमति बनने के बाद सीबीआरआई ने एडफिस इंजीनियरिंग कंपनी को विस्फोटक लगाने की अनुमति दे दी है.

11-12 अगस्त को शुरू होगा विस्फोटक लगाने का काम

अनुमति मिलने के बाद अब 11 या 12 अगस्त को विस्फोटक लगाने का काम शुरू किया जा सकता है. दोनों टावर को कैसे गिराया जाएगा और आगे की प्लानिंग क्या होगी इसको लेकर एडिफिस इंजीनियरिंग ने प्राधिकरण को प्लानिंग भेजी है. प्राधिकरण के अधिकारियों की माने तो एडिफिस कि प्लानिंग में ट्विन टावरों के आसपास कि सोसाइटी जैसे एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी और एटीएस विलेज  टावरों पर पर्दे लगाना शामिल है.  पर्दे इसलिए लगाए जाएंगे जिससे ध्वस्तीकरण के वक्त उठने वाले धूल के गुब्बारे से आसपास के लोगों को नुकसान ना हो, यह काम विस्फोटक करने से एक दिन पहले होगा.

धवस्तीकरण से तीन दिन पहले होगी आखिरी बैठक

इसके अलावा ध्वस्तीकरण से एक हफ्ते पहले गैस पाइपलाइन के सामने चार मीटर गहरी खुदाई की जाएगी और वहां बर्म लगाए जाएंगे. इससे ध्वस्तीकरण के वक्त कंपन्न को रोका जा सकेगा. यह काम  एक हफ्ते पहले इसलिए किया जाएगा जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही वाधित न हो. वहीं विस्फोट से तीन दिन पहले एक बैठक  होगी जिसमें डाइवर्जन, मॉकड्रिल और ट्विन टावर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने पर चर्चा होगी. एक हफ्ते पहले ट्विन टावर के आसपास कि सोसाइटी के निवासियों के साथ बैठक होगी और एमरॉल्ड कोर्ट, एटीएस विलेज सोसाइटी के निवासियों को निकासी के बारे में भी बताया जाएगा.  

यह भी पढ़ें:

Watch: CWG 2022 में रजत पदक जीतकर घर लौटीं प्रियंका गोस्वामी, लोगों से कही दिल छू लेने वाली बात, देखें वीडियो

Mahant Narendra Giri Case: महंत नरेंद्र गिरि केस में पुलिस पर उठ रहे सवाल, शिष्यों की अर्जी से आरोपी को मिलेगी राहत, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget