एक्सप्लोरर

Delhi: NGT की सख्ती! संगम विहार की अवैध कॉलोनियों पर केंद्र सरकार समेत अन्य से जवाब तलब

Delhi News: एनजीटी ने संगम विहार की अवैध कॉलोनियों पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र और अन्य एजेंसियों से एक हफ्ते में जवाब मांगा है. साथ ही पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई है.

Delhi NGT News: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में वन क्षेत्र के भीतर अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनियों को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. पर्यावरण संरक्षण कानूनों के खुले उल्लंघन पर नाराजगी जाहिर करते हुए एनजीटी केंद्र से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा है. 

न्यायाधिकरण ने साफ किया है कि वह ऐसे किसी भी निर्माण को कानूनी मान्यता नहीं दे सकता जो वन संरक्षण अधिनियम और अन्य पर्यावरणीय नियमों की अवहेलना करके किया गया हो.

वन क्षेत्र में 22 कॉलोनियां

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अनुसार, संगम विहार क्षेत्र में कुल 44 अनधिकृत कॉलोनियां हैं. इनमें से 22 कॉलोनियां सीधे वन क्षेत्र के भीतर स्थित हैं, जबकि बाकी कॉलोनियां आंशिक रूप से जंगल की भूमि पर बनी हैं. गैर-वन क्षेत्र में स्थित 11 कॉलोनियों में से भी केवल 8 में ही सीवर लाइनें डाली गई हैं.

कचरे से गहराया पर्यावरण संकट

इन अवैध कॉलोनियों में ठोस और तरल कचरे के अनियंत्रित प्रबंधन के कारण स्थानीय पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ा है. न तो सीवेज के निपटान की समुचित व्यवस्था है और न ही कूड़ा प्रबंधन की कोई ठोस योजना. इससे न केवल वन क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आसपास रहने वाली आबादी की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा है.

सरकारें नाकाम, अब NGT ने लिया संज्ञान

NGT ने इस मामले में पर्यावरण मंत्रालय, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिवों और दक्षिण दिल्ली के उप वन संरक्षक को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी किया है. सभी से 8 अगस्त से एक सप्ताह पहले तक विस्तृत जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया है.

जवाबदेही तय होगी या फिर यूं ही चलता रहेगा अतिक्रमण?

NGT का यह सख्त रुख उन हजारों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है जो अवैध कॉलोनियों और पर्यावरणीय अराजकता के बीच फंसे हुए हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सरकारें समय रहते ठोस कदम उठाएंगी, या फिर जंगलों पर अतिक्रमण का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: बीच सड़क पर कांस्टेबल का खूनी खेल! पत्नी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात CCTV में कैद
दिल्ली: बीच सड़क पर कांस्टेबल का खूनी खेल! पत्नी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात CCTV में कैद
दिल्ली में 'मौत का गड्ढा': खेत में खेल रहे दो मासूमों की डूबने से मौत, FIR दर्ज
दिल्ली में 'मौत का गड्ढा': खेत में खेल रहे दो मासूमों की डूबने से मौत, FIR दर्ज
मयूर विहार फेज-3 में बदमाशों का तांडव, कॉलोनी में घुसकर महिलाओं-बच्चों समेत 15 लोगों को पीटा
मयूर विहार फेज-3 में बदमाशों का तांडव, कॉलोनी में घुसकर महिलाओं-बच्चों समेत 15 लोगों को पीटा
दिल्ली: प्यार में 17 साल के लड़के की हत्या! प्रेमिका के भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला
दिल्ली: प्यार में 17 साल के लड़के की हत्या! प्रेमिका के भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget