एक्सप्लोरर

Mundka Fire: मुंडका अग्निकांड में अभी भी लापता है 30 से ज्यादा लोग, शवों के पहचान के लिए किया जाएगा DNA टेस्ट

मुंडका में हुए अग्निकांड में 27 लोगों की जान चली गई, जिसमें से 8 शवों की पहचान की जा चुकी है हादसा इतना भयावह हुआ कि आग में जलकर जान गवाने वाले शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है.

Delhi News: दिल्ली के मुंडका में हुए अग्निकांड में 27 लोगों की जान चली गई, जिसमें से 8 शवों की पहचान की जा चुकी है हादसा इतना भयावह हुआ कि आग में जलकर जान गवाने वाले शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है. इस इलाके में जिस 4 मंजिला इमारत में आग लगी, उसकी दूसरी मंजिल से दमकल विभाग और प्रशासन ने 27 शवों को बरामद किया, जिन्हें दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया.

दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में आग लगी उसकी दूसरी मंजिल पर काफी संख्या में कर्मचारी थे इस कारण से सभी शवों को दूसरी मंजिल से बरामद किया गया है दूसरी और तीसरी मंजिल पर कमर्शियल एक्टिविटीज ऑफिस चल रहे थे, जिसमें की सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी काम करते थे कर्मचारियों की एक मीटिंग हो जाने के कारण वह दूसरी मंजिल पर इकट्ठा थे, और दरवाजा बाहर से बंद था जिसके कारण कर्मचारी बाहर नहीं निकल पाए और इस हादसे का शिकार हो गए.

27 शव किए गए बरामद
इस हादसे में जान गंवाने वाले 27 शवों को बरामद किया गया वही 14 लोग घायल हो गए थे जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था, संजय गांधी अस्पताल के एमएस डॉ सुरेश अरोड़ा के मुताबिक सभी 14 लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई थी इस कारण से उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. वही अभी भी इस आगजनी में 30 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस और उनके घरवाले ढूंढ रहे हैं.

8 शवों की हुई पहचान
दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिन 8 शवों की पहचान हुई है उसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं, जिनके नाम तानिया भूषण, मोहिनी पाल, यशोदा देवी, रंजू देवी, विशाल दृष्टि, कैलाश और अमित जयवाणी है. डॉ अरोड़ा ने बताया कि अब तक 8 शवों की पहचान हो चुकी है आगजनी की घटना में शव बुरी तरह से झुलस गए थे, ऐसे में पहचान कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है , इसके लिए बॉडी पर नेकलेस, ब्रेसलेट या अन्य किसी ज्वेलरी के आधार पर परिजन उसकी पहचान कर रहे हैं, इसके अलावा डीएनए टेस्ट के जरिए भी शवों की पहचान की जाएगी, वही जो लोग लापता हैं,उनकों लेकर आशंका है कि वह लापता 19 शवों में भी हो सकते हैं, जिसके लिए परिजनों का डीएनए लेकर पहचान की जाएगी.

दिल्ली सरकार मृतक के परिजनों को देगी 10 लाख का मुआवजा
डॉक्टर अरोड़ा ने बताया कि इस हादसे के बाद शुक्रवार शाम 5:40 मिनट पर उनके पास पहला घायल मरीज लाया गया और रात 12:00 बजे तक 12 घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद शनिवार सुबह 8:30 बजे के बाद दो और घायल मरीजों को अस्पताल लाया गया यह सभी 14 मरीज जो कि गंभीर रूप से घायल नहीं थे इनको हल्की चोटें आई थी जिसके चलते,इनका इलाज करके इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.

वहीं हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं, साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हज़ार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस इस मामले में 5 लोगों को फौरी तौर पर आरोपी बना चुकी है, जिसमें की इस बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है,और उसकी मां सुशीला लाकड़ा, मनीष की पत्नी सुमित्रा लाकड़ा, जिन्हें मामले में आरोपी बनाया गया है, इस बिल्डिंग को किराए पर लेकर इसमें कमर्शियल एक्टिविटी करवाने वाले बिजनेसमैन भाई हरीश गोयल और वरुण गोयल, इन दोनों भाइयों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें:

Delhi Heatwave: दिल्ली में भीषण गर्मी से टूटे सारे रिकॉर्ड, 49 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गुरुग्राम का भी बुरा हाल

Delhi News: 1 जून से दिल्ली सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन, इन चीजों का होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget