एक्सप्लोरर

क्या मॉक ड्रिल को लेकर आपके मन में घबराहट है? पूर्व IPS किरण बेदी ने साफ की तस्वीर

Mock Drill in Hindi: पूर्व IPS किरण बेदी ने कहा कि ये घबराने की बात नहीं है बल्कि ये हमें आश्वस्त करता है. उन्होंने कहा कि ये लोगों की ताकत को एक साथ लाने का काम करता है.

क्या मॉक ड्रिल को लेकर आपके मन में घबराहट है? पूर्व IPS किरण बेदी ने साफ की तस्वीपहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर 7 मई को देश भर में मॉक ड्रिल किया जाएगा. कई लोगों के मन में सवाल हैं, कुछ के मन में घबराहट भी हो सकती है कि आखिर मॉक ड्रिल के दौरान क्या होगा? इसको लेकर पूर्व IPS किरण बेदी ने विस्तार से समझाया है. अगर आपके मन में कोई सवाल है तो उनका भी जवाब यहां मिल सकता है.

येलो अलर्ट के बारे में क्या बताया?

पूर्व IPS किरण बेदी ने कहा, "हम दिल्ली के अलग-अलग जिलों में इसी तरह का मॉक ड्रिल किया करते थे जिसके बारे में अभी कहा गया है. रेस्क्यू ड्रिल, फर्स्ट एड ड्रिल, ब्लैक आउट ड्रिल और सायरन को रिस्पॉन्ड करने वाला ड्रिल शामिल थे. मैंने एक येलो अलर्ट भी बनाया था. इसके तहत हर कोई पीले रंग की ड्रेस पहनता था जिस पर सिविल डिफेंस लिखा होता था. येलो अलर्ट के तहत दिल्ली में हर एक सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप जैसी जगहों पर अपना पोजिशन लेते थे."

'इसमें घबराने की जरूरत नहीं है'

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उनसे सवाल किया गया कि 7 मई को क्या होगा और लोगों के मन में घबराहट भी है. इस पर उन्होंने कहा, "इसमें घबराने की कोई बात नहीं है. बल्कि ये तो आश्वस्त होने की बात है. यह हमारे आत्म-विश्वास और सामूहिक विश्वास को और भी मज़बूत बनाती है. आज भारत के नागरिक खासतौर पर युवा वर्ग, स्वस्थ पुरुष और महिलाएं एक साथ आकर एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं."

'ये लोगों की ताकत को साथ लाता है'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "आज ये वर्ग जिम्मेदारी ले रहे हैं और एक दूसरे लिए आगे आ रहे हैं. कैसे अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखा जाए इसको लेकर आगे आ रहे हैं. इसलिए मेरा मानना है कि तैयारी ही रोकथाम है...ये स्थिति हमें एक दूसरे के लिए साथ ला रही है." उन्होंने कहा कि ये लोगों की ताकत को एक साथ लाता है.

दिल्ली में कैसी है तैयारी?

दिल्ली में भी मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज हैं.  दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे पालिका बाजार और कनॉट प्लेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मंगलवार (6 मई) की सुबह पुलिस की टीम ने कनॉट प्लेस पर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया. ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने गाड़ियों की भी सघन चेकिंग की.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सोनिया विहार में युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, फिर नकाबपोश हुए फरार
दिल्ली के सोनिया विहार में युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, फिर नकाबपोश हुए फरार
दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...
दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...
'यह इमरजेंसी से भी बदतर...', आशुतोष और सौरव की हिरासत पर भड़कीं आतिशी
'यह इमरजेंसी से भी बदतर...', आशुतोष और सौरव की हिरासत पर भड़कीं आतिशी
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget