एक्सप्लोरर

Delhi: अब MCD के स्कूलों की तस्वीर बदलने की तैयारी, इस तारीख को मेगा पैरेंट्स टीचर मीटिंग

Delhi MCD Schools: शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने एमसीडी स्कूलों का निरीक्षण करके वहां की व्यवस्थाओं को बदलने और बेहतर माहौल में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है.

Delhi News: अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह एमसीडी स्कूलों की तस्वीर को बदलने के लिए भी शिक्षा निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय और एमसीडी की तरफ से प्रयास किया जा रहा है. बीते दिनों दिल्ली एमसीडी स्कूलों के लिए पर्याप्त फंड के बाद मिशन बुनियाद के माध्यम से एमसीडी स्कूलों की व्यवस्था को बदलने के संकेत दिए गए थे. इसके अलावा एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजने का भी प्रस्ताव रखा था. अब इसमें एक और नई कड़ी जुड़ने जा रही है.

आने वाली 30 अप्रैल को दिल्ली के सरकारी स्कूल और एमसीडी स्कूल में भी मेगा पीटीएम का आयोजन होगा जिसमें बच्चों के अभिभावक और शिक्षकों के बीच एक बेहतर संवाद के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में सार्थक चर्चा की जाएगी.

अभिभावक और शिक्षकों के बीच संवाद बेहद जरूरी- मेयर शैली ओबरॉय
शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबरॉय की तरफ से दिल्ली के सरकारी स्कूल और एमसीडी स्कूल में 30 अप्रैल को 'मेगा पीटीएम' के आयोजन के बारे में जानकारी दी गई. शैली ओबरॉय ने कहा कि  शिक्षा क्षेत्र में तीन लोगों का बेहद अहम योगदान होता है. पहला शिक्षक, दूसरा पढ़ने वाला बच्चा तीसरा उनके अभिभावक. इसलिए बच्चों की रिपोर्ट कार्ड को लेकर अभिभावक और शिक्षक में संवाद बहुत जरूरी है. इससे बच्चों के सकारात्मक और सुधार जैसे हर पहलू पर अभिभावक को जानकारी मिल सकेगी. बच्चों की क्लास वर्क से लेकर होमवर्क संबंधित सभी कार्य और मौजूदा रिपोर्ट कार्ड को समझने और पूरा कराने में भी मदद मिलेगी और इस बार 30 अप्रैल को आयोजित हो रहे मेगा पीटीएम में दिल्ली सरकारी स्कूलों के बच्चों के अभिभावक के अलावा एमसीडी स्कूल के बच्चों के अभिभावक भी शामिल हो सकेंगे.

अब दिल्ली एमसीडी स्कूल भी नहीं रहेंगे पीछे
दिल्ली सरकारी स्कूलों के मॉडल की तर्ज पर अब एमसीडी स्कूल की व्यवस्था को भी बदलने के लिए दिल्ली सरकार और एमसीडी की तरफ से प्रयास किया जा रहा है. दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और निर्वाचित मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने एमसीडी स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण करके वहां की व्यवस्थाओं को बदलने के साथ-साथ एक बेहतर माहौल में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का दिशा निर्देश दिया है और एमसीडी अफसर, शिक्षक और मेंटर को भी कहा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह अब एमसीडी स्कूलों को भी बदलने में हमें कोई कसर बाकी नहीं रखनी है.

यह भी पढ़ें: MCD Mayor Election: मुकेश गोयल होंगे दिल्ली मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी, LG ने मंजूर किया CM का प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manish Bhati News: पत्नी की हत्या के आरोपी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड
पत्नी की हत्या के आरोपी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पार्क में मिला शव
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget