एक्सप्लोरर

MCD: दिल्ली की मेयर ने की मेगा सैनिटेशन ड्राइव की शुरुआत, बोलीं- अगर काम रुके तो...

MCD Mega Sanitation Drive News: दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए मेयर शैली ओबेरॉय ने मेगा सैनिटेशन ड्राइव शुरू की है. इस अभियान को वह खुद मॉनिटर भी कर रही हैं. 

Delhi News: दिल्ली को साफ सुथरा बनाने के लिए एक साल तक राजधानी में मेगा सफाई अभियान (Mega Sanitation Drive) चलाया जा रहा है. इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एमसीडी (MCD) के अफसर, वार्ड पार्षद और मेयर और डिप्टी मेयर को भी इससे सीधे जोड़ा गया है. युद्धस्तर पर राजधानी में चलाए जा रहे सफाई अभियान से दिल्ली के लोगों को भी जुड़ने के लिए मेयर डॉक्टर शैली ओबेराय (Shelly Oberoi) ने खासतौर पर अपील की है. दिल्ली में शुरू किए गए इस मेगा सफाई अभियान को दिल्ली मेयर की तरफ से प्रतिदिन मॉनिटर किया जा रहा है. उन्होंने अफसरों के साथ दिल्ली के प्रत्येक जोन में चल रहे इस अभियान को लेकर समीक्षा बैठक भी की है.

'काम रुके तो मुझे दें इसकी जानकारी'

दिल्ली में चल रहें मेगा सफाई अभियान को लेकर दिल्ली मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय ने सभी 12 जोन के नगर निगम डिप्टी कमिश्नर के साथ एक बड़ी समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने सभी वार्ड में चलाए जा रहे सफाई अभियान को लेकर फीडबैक भी लिया और अफसरों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी वार्ड में व्यवस्थित तरीके से इस मेगा सफाई अभियान को सफल बनाया जाए. प्रत्येक दिन कर्मचारी वार्ड अनुसार अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं. इस दौरान अगर कहीं भी किसी वजह से काम रुकता है या कोई दिक्कत आती है तो मुझे तत्काल सूचित किया जाए, लेकिन काम किसी भी हाल में रुकना नहीं चाहिए.

'दिल्ली ऐसी दिखेगी जैसी कभी ना दिखी हो '

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय द्वारा सफाई अभियान को लेकर वार्ड का निरीक्षण भी किया जा रहा है. मेगा सफाई अभियान को लेकर उन्होंने दिल्ली के लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की भी खास अपील की है और कहा है कि राजधानी को साफ सुथरा बनाने के लिए यह बड़ा अभियान है और सभी लोगों के सहयोग से इसे सफल बनाया जा सकता है. पूरे साल चलने वाले इस सफाई अभियान से राजधानी की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी. यकीन मानिए, आने वाले समय में दिल्ली ऐसी दिखेगी जैसे पहले कभी ना दिखी हो.

यह भी पढ़ें:  Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस की बैठक में नहीं हुई गठबंधन की चर्चा', संदीप दीक्षित बोले- AAP नासमझ है तो मैं क्या करूं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget