एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर चुनाव से पहले LG ने 10 पार्षद किए मनोनीत, AAP के लिए खड़ी होंगी मुश्किलें?

Delhi News: एलजी द्वारा मनोनीत पार्षद मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं इसे लेकर कई तरह के सवाल हैं. क्योंकि सभी मनोनित किए गए 10 पार्षद बीजेपी (BJP) के नेता हैं.

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों का चुनाव कल शुक्रवार (6 जनवरी) को सिविक सेंटर में होगा. इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की तरफ से 10 पार्षदों को मनोनीत किया गया है. एलजी द्वारा मनोनीत पार्षदों के सामने आने से एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे है, जिसमें एक बड़ा सवाल ये है कि क्या एलजी द्वारा मनोनीत पार्षद आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. क्योंकि सभी मनोनित किए गए 10 पार्षद बीजेपी (BJP) के नेता हैं.

जानें क्या पड़ेगा चुनाव पर प्रभाव

एलजी द्वारा एमसीडी में मनोनीत 10 पार्षदों को एल्डरमैन कहते हैं और ये अपने क्षेत्रों के एक्सपर्ट होते हैं. हालांकि इन पार्षदों से एमसीडी मेयर चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि इन मनोनीत पार्षदों के पास मेयर चुनाव और डिप्टी मेयर चुनाव के दौरान वोट डालने का अधिकार नहीं है. इसका मतलब साफ है कि इन पार्षदों से आप (AAP) के लिए एमसीडी मेयर चुनाव में मुश्किलें खड़ी नहीं होंगी. हालांकि ये पार्षद सभी वार्ड समिति और स्थायी समिति में वोट डाल सकते हैं और इसी वजह से आप (AAP) ने आरोप लगाया है कि विकास कार्यों में रुकावट पैदा कर सकते हैं.

एलजी ने इन 10 लोगों को किया मनोनीत

एलजी विनय कुमार सक्सेना की तरफ से मनोनीत किए गए पार्षदों में व‍िनोद कुमार, लक्ष्‍मण आर्य, मुकेश मान, महेश स‍िंह तोमर, राजकुमार भाट‍िया, मोहन गोयल, संजय त्‍यागी, राजपाल राणा, कमल जीत स‍िंह और रोहताश कुमार शाम‍िल हैं.

एमसीडी मेयर चुनाव की तैयारियां पूरी

बता दें कि एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तैयरियां पूरी हो गई हैं और चुनावी प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इस चुनाव को लेकर सिविक सेंटर की चौथी मंजिल पर सदन परिसर में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जिसमें अधिकारियों, पार्षदों, सांसद और विधायकों की भी बैठने की व्यवस्था की गई है. हालांकि इस चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के पार्षद समर्थकों को परिसर में अंदर आने की अनुमति नहीं होगी.

MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, कल होगा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन बारिश के नहीं आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन बारिश के नहीं आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget