एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: आज ही नॉमिनेशन फाइल करेंगे AAP के मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवार, संजय सिंह थोड़ी देर में करेंगे नामों का ऐलान

AAP Candidate for MCD Mayor: एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए इस बार भी आप और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2023 है.

MCD Elections: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. इसमें वे दिल्ली नगर निगम में आप की तरफ से मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे. इस दौरान एमसीडी की मौजूदा मेयर शैली ओबरॉय भी साथ रहेंगी. ऐसा माना जा रहा है कि आप एक बार फिर शैली ओबरॉय को मेयर पद का उम्मीदवार बना सकती है. हालांकि कुछ ही देर में इस पर तस्वीर साफ हो जाएगी. घोषित आप उम्मीदवार आज ही मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपना नामांकन फाइल करेंगे. क्योंकि 18 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है और 26 अप्रैल को चुनाव होना है.

हाल ही में दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. उसी दिन एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में सदन की बैठक होगी. सदन बैठक में दिल्ली के नए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. इस बार भी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर चुनाव को लेकर आप और बीजेपी के बीच ही मुख्य मुकाबला है. मेयर पद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2023 है. 

2 माह बाद क्यों हो रहा है मेयर चुनाव

दरअसल, दिल्ली एमसीडी में हर साल मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का प्रावधान है. दिल्ली नगर निगम अधिनियम की धारा दो (67) के मुताबिक अप्रैल माह के प्रथम दिन से हर साल वित्तीय वर्ष शुरू होता है. 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाता है. इसी के साथ मेयर का कार्यकाल भी समाप्त हो जाता है. नियमानुसार 31 मार्च  को वर्तमान मेयर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. अब वे केवल नए मेयर चुने जाने तक ही अपने पद पर हैं. यहां पर इस बात को जानना भी जरूरी है कि एमसीडी का कानून बनाते वक्त यह ख्याल रखा गया था कि हर वर्ग को निगम में प्रतिनिधित्व मिले. यही वजह है कि निगम के मेयर चुनाव में पहले वर्ष महिला मेयर चुनने का प्रावधान है, वहीं तीसरे वर्ष में एससी-एसटी उम्मीदवार ही मेयर का चुनाव लड़ सकता है. शेष तीन सालों के दौरान किसी भी वर्ग का प्रत्याशी मेयर चुना जा सकता है. 

बता दें 22 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एमसीडी मेयर पद के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने बीजेपी (BJP) की रेखा गुप्ता को मात देकर मेयर पद पर कब्जा किया था. डिप्टी मेयर पद पर भी आम आदमी पार्टी के ही आले मोहम्मद इकबाल ने जीत दर्ज की थी. मेयर चुनाव में शैली ओबेरॉय को 274 मतों में से 150 वोट और बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले थे.

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Special Session: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले BJP ने कसा तंज, कपिल मिश्रा बोले- 'लिख जा रहा काला इतिहास'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget