एक्सप्लोरर

दिल्ली में आग की घटनाओं से टेंशन में एमसीडी, संपत्तियों की सुरक्षा के लिए उठाए ये कदम 

MCD Fire Safety Guidelines: एमसीडी की ओर से संबंधित अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि राष्ट्रीय भवन कोड 2016 के मानकों के अनुसार संपत्तियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं.

MCD Action On Fire Incidents: बीते कुछ दिनों से राजधानी में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है, जिसमें सबसे ज्यादा आग बिजली के शॉर्ट-सर्किट की वजह से लग रहे हैं. जिसे देखते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने भवनों में आग लगने की घटना को कम से कम करने और एहतिहातन बचाव के प्रयास तहत कुछ आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं. 

एमसीडी की ओर से विभागीय स्तर पर जारी निर्देश के अनुसार भवनों में अग्निशमन प्रणाली का निरीक्षण, विद्युत लोड ऑडिट, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म और ऑटोमैटिक वाटर स्प्रिंकल लगाने के साथ सभी अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा निर्देशों पर अमल करने को कहा है. 

इसके अलावा, हाइड्रेंट और अलार्म की जांच करेंगे, जिसमें अग्निशामक यंत्रों की एक्सपायरी की जांच, हाइड्रेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करना और पर्याप्त पानी के दबाव की सुनिश्चित करने और अग्नि अलार्म की जांच आदि शामिल हैं. जांच के साथ यह भी कहा गया कि सभी अग्नि सुरक्षा उपकरणों के लिए एक रखरखाव कार्यक्रम बनाया जाएं. जिसमें अग्निशामक यंत्रों की मासिक जांच, अग्नि अलार्म और हाइड्रेंट की त्रैमासिक परीक्षण शामिल हो. इलेक्ट्रियल डक्ट्स के लिए गैर-ज्वलनशील सामग्री व ज्वलनशील सामग्री का प्रबंधन करने पर भी जोर दिया जाएगा.

सुरक्षा मानदंडों का पालन सभी के लिए अनिवार्य

एमसीडी ने ये सभी उपाय अपने सभी भवनों खासतौर पर अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों, मल्टी-लेवल पार्किंग प्लेस, जोनल कार्यालयों और अन्य इमारतों में लागू करने के निर्देश दिए हैं. जहां बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं. एमसीडी के निर्देश के मुताबिक इन उपायों को लागू करना और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है.

इमारत की बिजली खपत खास तौर पर उच्च मांग वाले क्षेत्रों जैसे आईसीयू का मूल्यांकन करने के लिए वर्ष में दो बार विद्युत ऑडिट को एमसीडी ने आवश्यक बताया है. बिजली के लोड की निगरानी और ओवरलोडिंग को रोकने के लिए ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कहा गया कि सिंगल सर्किट में कई हाई पॉवर उपकरणों को कनेक्ट न किया जाए.

एमसीडी ने अपने अस्पतालों के आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों से वाटर स्प्रिंकल और सुलभ होज पाइप फिट कराने को कहा है. साथ ही यह सिस्टम फायर अलार्म सिस्टम के साथ लिंक होना चाहिए. ताकि आग लगने की स्थिति में तत्काल सक्रिय हो सके.

स्टाफ प्रशिक्षण और ड्रिल्स

सभी स्टाफ को अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन प्रक्रियाओं और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग पर एक निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम अमल करने को कहा गया है. वर्ष में दो बार अग्नि ड्रिल्स व निकासी ड्रिल्स का आयोजन करना शामिल है. ताकि स्टाफ, डॉक्टर और मरीज आपातकालीन स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करें, यह पता लगाया जा सके.

एनबीसी का पालन जरूरी 

राष्ट्रीय भवन कोड 2016 के अनुसार नवीनतम अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल के बुनियादी ढांचे की नियमित समीक्षा एवं अपडेट करने को कहा गया है. इसमें उचित वेंटिलेशन सिस्टम, अग्नि-प्रतिरोधी दरवाजे और गलियारों और सीढ़ियों में आपातकालीन लाइट शामिल हैं.

फायर सेफ्टी एनओसी प्राप्त करना 

अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुसार अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र का वार्षिक नवीनीकरण करें. इसमें अग्नि सुरक्षा योजनाओं और उपकरणों के रखरखाव और स्टाफ प्रशिक्षण के रिकॉर्ड को अपडेट कर जमा करना शामिल है. दिल्ली नगर निगम इन उपायों को लागू करके अपनी इमारतों की अग्नि सुरक्षा की तैयारी को महत्वपूर्ण रूप से बेहतर करना चाहता है जिससे निवासियों, कर्मचारियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार की जीत पर क्या बोले राजनीति के एक्सपर्ट योगेंद्र यादव? कह दी बड़ी बात

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget