एक्सप्लोरर

MCD News: दिल्ली में टोल को लेकर MCD ने लिया ये बड़ा फैसला, यहां जानें पूरी डिटेल

Delhi MCD: दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी ई-टेंडर नोटिस में कहा गया है कि एजेंसिया वाहनों से टोल टैक्स के साथ पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क भी वसूलेगी. एजेंसियां शुल्क साप्ताहिक आधार पर जमा करेंगी.

Delhi MCD News: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी 156 एंट्री प्वाइंटों पर टोल टैक्स वसूली के लिए नई एजेंसियों को हायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत एमसीडी ने बोलीदाता एजेंसियों आवेदन करने को कहा है. साथ ही एमसीडी ने जरूरी ऑनलाइन तकनीकी और वित्तीय प्रस्ताव भी जारी किया है.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली नगर निगम प्रस्ताव के जरिए इच्छुक एजेंसियों से वाणिज्यिक वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के अलावा टोल प्लाजा बैरियर को अपग्रेड और संशोधित करने के लिए आवेदन देने को कहा है. प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च है.

पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क भी वसूलेगी एजेंसियां 

हाल ही में एमसीडी की ओर से जारी ई-टेंडर नोटिस में कहा गया है कि अधिकृत एजेंसिया वाहनों से पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क भी वसूलेगी. शुल्क साप्ताहिक आधार पर जमा करेगी. नोटिस में कहा गया है कि संग्रह 13 टोल बिंदुओं पर आरएफआईडी के माध्यम से 111 टोल प्लाजा पर हैंडहेल्ड डिवाइस और शेष स्थानों पर मैन्युअल या अन्य तरीकों से किया जाएगा. 

टोल टैक्स से 1000 करोड़ वसूली का लक्ष्य 

एमसीडी के नए प्रस्ताव को फरवरी में सदन से मंजूरी मिल गई थी. एमसीडी ने टोल टैक्स कलेक्टर से अब तक अर्जित 864 करोड़ रुपये की तुलना में न्यूनतम 900 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करने का लक्ष्य रखा है. सितंबर 2024 तक एमसीडी ने 786.6 करोड़ रुपये एकत्र किए, लेकिन इसे राजस्व का एक बड़ा स्रोत मानते हुए नगर निगम ने नया लक्ष्य 950-1000 करोड़ रुपये तय किया है. एमसीडी ने ज्यादा से ज्यादा बोलीदाताओं को इसमें भागीदार बनाने के लिए बोलीदाताओं द्वारा न्यूनतम 122 लेन चलाने का अनुभव होने की शर्त को हटा दिया है. 

2007 में तय शुल्क ले रही है एमसीडी 

एमसीडी के अफसर के मुताबिक एमसीडी वर्तमान में दिल्ली सरकार द्वारा 2007 में तय टोल शुल्क ले रही है. अधिकारी ने कहा, "टैक्सियों के लिए शुल्क 100 रुपये प्रति ट्रिप या 3,000 रुपये प्रति माह है. वाणिज्यिक ट्रकों के लिए शुल्क अधिक है. 

105989 वाणिज्यिक वाहनों की हर दिन होती है एंट्री 

एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में पहले 124 टोल प्वाइंट थे. बाद में 30 और जोड़े गए. वर्तमान में टोल प्वाइंटों की संख्या 156 है. 13 स्थानों पर आरएफआईडी स्थापित है. 111 स्थानों पर टोल संग्रह के लिए हैंडहेल्ड उपकरणों का उपयोग किया जाता है. औसतन, 1,05,989 वाणिज्यिक वाहन हर दिन राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करते हैं. इसमें से लगभग 70 हजार वाहन टैक्सी या कैब हैं.

दिल्ली के अलग-अलग हिट एंड रन केस में 2 की मौत, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget