एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: बीकॉम के स्टू़डेंट ने OLX पर की ठगी, गिरफ्तार होने पर उगला राज, जानें पूरा मामला

Delhi Crime: डीयू के एक छात्र की शिकायत पर लोगों से ठगी करने के आरोपी बी कॉम के छात्र को दिल्ली पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार किया.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी बी. कॉम के एक छात्र (B.com student) को कम कीमत पर ब्रांड न्यू प्रीमियम स्मार्टफोन मुहैया कराने के नाम पर ओएलएक्स (OLX) पर लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान बृजमोहन उपाध्याय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने लोन पर बाइक लिया था. पिछले तीन माह से वह बाइक का किस्त नहीं दे पा रहा था. किस्त देने के लिए उसने ओएलएक्स पर ठगी (OLX fraud) करने की योजना तैयार की. अपनी योजना का अंजाम देने में भी आरोपी छात्र सफल रहा, लेकिन दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया. 
 
नॉर्थ दिल्ली पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र ने साइबर अपराध पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, इसमें आरोप लगाया गया था कि उसके साथ 12,250 रुपये की ठगी की गई है. डीसीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने 14,000 रुपए  में वन प्लस स्मार्टफोन की बिक्री के संबंध में ओएलएक्स पर एक विज्ञापन देखा. स्मार्टफोन खरीदने के लिए  12,250 रुपए अग्रिम भुगतान के रूप में भेजे और बाकी डिलीवरी के समय दिया जाना था, लेकिन आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया.

कर्ज चुकाने के लिए किया ये काम 

इसके बाद कॉल डिटेल और पैसे के लेन-देन के तकनीकी विश्लेषण के बाद पता चला कि आरोपी मथुरा से कारोबार कर रहा था.डीसीपी ने कहा, ओएलएक्स खाते के विवरण ने उपयोगकर्ता की पहचान बृजमोहन के रूप में की और उसका स्थान वृंदावन में था.पुलिस टीम ने वृंदावन में छापेमारी कर आरोपी छात्र को उसे गिरफ्तार कर लिया.पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह बीकॉम कर रहा है और वृंदावन में एक दुकान पर काम भी करता है.हाल ही में उसने ऋण पर एक बाइक खरीदी थी, लेकिन वह पिछले तीन महीनों से किश्तों का भुगतान करने में असमर्थ था.भुगतान करने का कोई अन्य तरीका खोजने में असमर्थ रहने पर उसे ओएलएक्स पर लोगों को ठगने का विचार आया और उसने एक विज्ञापन जारी किया.फिर उसने शिकायतकर्ता से अग्रिम भुगतान के रूप में पैसे लिए और मथुरा स्टेशन पर फोन देने का वादा किया. इसके बाद फोन देने के बदले अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें: Delhi: 3 बेटों के बावजूद घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला, पुलिस को संदिग्ध हालत में मिली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया
सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget