एक्सप्लोरर

'सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव', पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर केजरीवाल ने जताया शोक

Manmohan Singh Death: दिल्ली के एम्स में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली. वो 92 साल के थे और लंबी बीमारी से जूझ रहे थे.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में 92 साल की उम्र में गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गहरा शोक जताया. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

सीएम आतिशी ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की सीएम आतिशी ने अपने सोशल मीडियो पोस्ट में कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने न सिर्फ एक विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खो दिया है, बल्कि एक ऐसा नेता भी खो दिया है जिनकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना. भगवान उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे."

सिसोदिया बोले, 'देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकेगा'

मनीष सिसोदिया ने कहा, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का जाना एक युग का अंत है. उनका सादगी और सेवा से भरा जीवन हमें हमेशा प्रेरित करेगा. यह देश के लिए एक गहरा दुख है, जिसे भर पाना कठिन है. देश उनके योगदान और त्याग को कभी नहीं भुला सकेगा. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें. ओम शांति."

'एक असाधारण अर्थशास्त्री और एक सच्चे राजनेता'

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा दुख हुआ. एक दूरदर्शी नेता, एक असाधारण अर्थशास्त्री और एक सच्चे राजनेता, भारत की प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. परिवार के प्रति मेरी संवेदना."

भारत को एक नए युग में प्रवेश कराया- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने लिखा, "विश्व-प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के वास्तुकार, डॉ. मनमोहन सिंह जी ने भारत को कठिन समय से निकालकर एक नए युग में प्रवेश कराया. ऑक्सफोर्ड से शिक्षित अर्थशास्त्री, उन्होंने भारत के 1991 के आर्थिक सुधारों का नेतृत्व किया और शांत दृढ़ संकल्प के साथ प्रधान मंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया, यह साबित करते हुए कि बुद्धि और अखंडता परिवर्तनकारी बदलाव ला सकती है. मैं हमारे सबसे प्रतिष्ठित राजनेताओं में से एक के निधन पर शोक में राष्ट्र के साथ शामिल हूं. उनकी विरासत कायम रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. मैं खुद को सौभाग्यशाली और सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे राज्यसभा में उनके साथ काम करने का मौका मिला. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ. ॐ शांति."

दिल्ली में चोरी की सोने के जेवर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि...
'प्रधान' के इस्तीफे के लिए युवाओं को क्या कीमत चुकानी पड़ी? कपिल सिब्बल कह दी बड़ी बात
'प्रधान' के इस्तीफे के लिए युवाओं को क्या कीमत चुकानी पड़ी? कपिल सिब्बल कह दी बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर- मंतर पर जश्न, राजीव चौक समेत ये मेट्रो स्टेशन खोले गए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर- मंतर पर जश्न, राजीव चौक समेत ये मेट्रो स्टेशन खोले गए
Dharmendra Pradhan Resignation: 'अभी जंतर-मंतर न आएं', दिल्ली पुलिस की अपील, जश्न के माहौल के लगातार जमा हो रहे लोग
'अभी जंतर-मंतर न आएं', दिल्ली पुलिस की अपील, जश्न के माहौल के लगातार जमा हो रहे लोग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Embed widget