एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: 'बीजेपी का नाश AAP के हाथों होगा', मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले सौरभ भारद्वाज

Manish Sisodia Arrest: सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने पहले ही बोला था कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाले हैं और फिर बीजेपी ने कहा झूठ बोल रहे हैं और आज सभी ने देख लिया कि उनको गिरफ्तार कर लिया गया.

AAP On Manish Sisodia Arrested: दिल्ली (Delhi) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने थोड़ी देर में ही दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आप के विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने कहा है कि बीजेपी (BJP) का नाश आम आदमी पार्टी के हाथों होगा. दुनिया में मनीष सिसोदिया की चर्चा होती है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बीजेपी के सत्ता का अंत करेंगे. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. केन्द्र सरकार के आदेश पर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई है. एजेंसी बीजेपी के मुख्यालय में लिखी स्क्रिप्ट के अनुसार काम कर रहा है. सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला.

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "सोमवार को कोर्ट सीबीआई से पूछेगा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ क्या सबूत है. चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं था. अगले सप्ताह सिसोदिया को बजट पेश करना था. उनके पास 22 मंत्रालय है." इसके अलावा उन्होंने कहा, "हम लोगों ने एक साल पहले ही ये बताया था कि सत्येन्द्र जैन गिरफ्तार होने वाले हैं. बीजेपी ने कहा AAP झूठ बोल रही है. फिर आपने देखा जैन गिरफ्तार हो गए. हमने कहा सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने वाले हैं और फिर बीजेपी ने कहा झूठ बोल रहे हैं और आज सभी ने देख लिया कि उनको गिरफ्तार कर लिया गया.

कोई एजेंसी ठीक से काम नहीं कर रही: आप विधायक

आप विधायक ने कहा, "कोई एजेंसी ठीक से काम नहीं कर रही है. सब इशारों पर काम कर रही है. एजेंसी बीजेपी के प्रकोष्ठ बन कर रह गई है. कोई सबूत और जायदाद नहीं मिली, मगर गिरफ्तारी कर दी गई. ये कह रहे हैं कि मनीष सिसोदिया सहयोग नहीं कर रहे हैं. कल कोर्ट में पूछा जाएगा कि क्या डॉक्यूमेंट है. CBI कहेगी कुछ खास तो नहीं है, लेकिन ये सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए इनकी कस्टडी दे दीजिए. फिर आगे कस्टडी बढ़ाने की मांग करते रहेंगे. फिर कहेंगे कि ये आदमी बाहर जाएंगे तो ये किसी पर दबाव डाल सकते हैं, इसलिए इन्हें न छोड़ा जाए और उनके तिहाड़ जेल भेज दिया जाए."

सीबीआई हेडक्वार्टर में ही होगा सिसोदिया का मेडिकल चेकअप

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीबीआई हेडक्वार्टर में ही मनीष सिसोदिया का मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर करीब 10:00 बजे पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें- Manish Sisodia Arrested: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर CM केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'लोग इसका जवाब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget