एक्सप्लोरर

Delhi: सड़क-नाली से लेकर पार्क तक, बदलेगी शालीमार बाग की सूरत, CM ने किया कई कार्यों का शुभारंभ

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के एसी व एसडी ब्लॉकों में सड़कों, नालियों, ड्रेनेज, वॉकवे, सौंदर्यीकरण और पार्किंग से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिससे नागरिक सुविधाएं बेहतर होगी.

Delhi Local Development: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के एसी एवं एसडी ब्लॉकों में नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं है, बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और गरिमापूर्ण बनाना है.

एसी ब्लॉक और एसडी (सी) क्षेत्र में सड़कों, नालियों और ड्रेनों के निर्माण एवं सुधार कार्य किए जाएंगे. इन क्षेत्रों में आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) सड़कों का निर्माण, आरसीसी तकनीक से नालियों का निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी.

सड़क, नाली और पार्क विकास कार्य शुरू- सीएम रेखा

मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया, उनमें एसडी (सी) ब्लॉक में आरएमसी और डेंस कारपेटिंग तकनीक के माध्यम से सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य शामिल हैं. इसके अलावा, एसडी (सी) ब्लॉक से एलडी कोहाट मेट्रो स्टेशन तक के मार्ग पर आरसीसी तकनीक से नई नाली के निर्माण की भी शुरुआत की गई है, जिससे इस क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा.

साथ ही, शालीमार बाग स्थित नेहरू पार्क, अपना पार्क और सेंट्रल पार्क सहित एसी ब्लॉक के विभिन्न पार्कों में वॉकवे, वॉकिंग ट्रैक, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की भी शुरुआत की गई है. 

पार्क, गलियां, ड्रेनेज और पार्किंग होंगे बेहतर- मुख्यमंत्री गुप्ता

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन कार्यों का उद्देश्य पार्कों को अधिक सुरक्षित, सुंदर और नागरिकों के उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाना है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि एसी ब्लॉक में पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए नई सरफेस पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी.

इसके अलावा, शालीमार बाग के एडी, एजे, एएल, एई, एएफ एवं एसडी (सी) ब्लॉकों में गलियों, ड्रेनों और पार्कों से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है. इन कार्यों के अंतर्गत गलियों और ड्रेनों का पक्कीकरण, पार्कों में वॉकवे और बाउंड्री वॉल की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget