एक्सप्लोरर

Delhi Weather News: दिल्ली वालों को उमस से राहत की उम्मीद, बुधवार को हो सकती है हल्की बारिश

Delhi Mansoon: मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने पहले बुधवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, साक्षेप आर्द्रता (Humidity) का स्तर शाम में 54 फीसदी था. यह सुबह आठ बजे 80 फीसदी था. उसने बताया कि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था.

बुधवार के लिए जारी हुआ था ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने पहले बुधवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था और मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया था. मौसम संबंधी चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंगों वाले कोड का उपयोग करता है - हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (नजर रखें और सतर्क रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें). दिल्ली में मानसून की पहली बारिश 30 जून की सुबह हुई थी, जिससे भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी.

आईएमडी के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब पौने आठ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में था. यह 158 दर्ज किया गया है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 के बीच एक्यूआई को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ेंः

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट का अहम निर्देश- छह महीने में स्थापित हों 42 कमर्शियल कोर्ट

Faridabad News: फेसबुक लाइव पर उदयपुर जैसा कांड करने की धमकी देने वाला इंजीनियर गिरफ्तार, हत्या के मामले में जा चुका है जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget