एक्सप्लोरर

दिल्ली देहात की बदलेगी सूरत, एलजी ने अगस्त तक परियोजनाओं को पूरा करने के दिए आदेश 

Delhi Dehat: दिल्ली सरकारी सेवा और डीडीए के अधिकारियों ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को बताया कि 416 परियोजनाओं को 418.11 करोड रुपए की लागत से पूरा किया जा रहा है. 

Delhi Dehat News: दिल्ली देहात में विकास के लिए दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पहले  चरण के तहत 364.38 करोड़ की लागत से किए जा रहे 416 परियोजनाओं एवं इसके प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ये सभी कार्य अगस्त तक पूरे कर लिए जाएं. 

उन्होंने दिल्ली देहात के विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डीडीए, एमसीडी, सिंचाई एवं फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य एजेंसियों को इन परियोजनाओं पर निगरानी रखने का कहा.

418 करोड़ की लागत से पूरी होंगी 416 परियोजनाएं

दिल्ली सरकारी सेवा और डीडीए के अधिकारियों ने उपराज्यपाल को बताया कि 416 परियोजनाओं को 418.11 करोड रुपए की लागत से पूरा किया जा रहा है. इनमें से 237.70 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं. जबकि बाकी के 144.41 रुपये सप्ताह भर के भीतर जारी हो जाएंगे. बैठक में उपराज्यपाल ने जिला अधिकारी से परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने, कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जांचने, चल रही परियोजनाओं को वेब पोर्टल पर सूचीबद्ध करने, प्रगति रिपोर्ट के साथ वास्तविक तस्वीरें वीडियो उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए. 

उन्होंने कहा कि, 'ठेकेदारों को उनके द्वारा किए जा रहे काम की पांच साल की वारंटी देनी होगी. वहीं ठेकेदारों की ईएमडी एक बार में वापस नहीं की जाएगी, बल्कि उनके द्वारा निष्पादित कार्य की गुणवत्ता के आधार पर प्रति वर्ष 20 प्रतिशत की दर से जारी होगी.'

अधिकारियों ने किया था गांवों का दौरा

उपराज्यपाल विनय सक्सेना निर्देश पर जिला अधिकारियों के साथ डीडीए, एमसीडी, जल बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनवरी में दो बार विभिन्न गांवों का दौरा किया था. अधिकारियों ने रात गुजारने के बाद ग्रामीणों की समस्या एवं सुझावों को जाना था. जिसके अनुसार ही इन परियोजनाओं को सम्पन्न किया जा रहा है. इनमें से अधिकांश परियोजनाओं को डीडीए द्वारा पूरा किया जा रहा है.

ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य

ज्यादातर कार्य सामुदायिक केंद्रों, ग्राम चौपाल, श्मशान घाट, पंचायत घर, खेल इंफ्रा, सड़कों की मरम्मत, अंधेरे स्थानों पर रोशनी आदि के निर्माण व नवीनीकरण से जुड़े हैं. वहीं, ग्रामीणों की मांग के अनुसार विभिन्न गांवों में 37 श्मशान घाटों का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है.

UPSC Exam 2024: IAS एग्जाम छूटने पर मां-बाप हुए बेसुध, दोनों को संभालती बेटी बोली- 'कोई बात नहीं, एग्जाम...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget