एक्सप्लोरर

Land Rates In Noida: नोएडा में जमीन खरीदना अब होगा पहले से महंगा, जानिए कितने बढ़ने वाले हैं रेट

Noida: अगस्त में नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक होने जा रही है, जिसमें जमीन की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा, प्राधिकरण ने मेट्रो और एक्सप्रेसवे के पास वाली जमीनों के दाम पहले ही बढ़ा दिए हैं

Land Price In Noida: अगर आप दिल्ली से सटे नोएडा में जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है क्योंकि अब नोएडा शहर में जमीन खरीदना पहले से महंगा होने वाला है. नोएडा प्राधिकरण इसको लेकर तैयारी में भी जुट गया है और जल्द ही आवासीय, संस्थागत भूखंड और औद्योगिक भूखंडों की दरें बढ़ाई जाएंगी. अगस्त में प्राधिकरण की बोर्ड बैठक होने वाली है, जिसमें जमीन की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा. जैसे ही इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी उसके बाद शहर में बढ़ाई हुई दरों पर जमीन को बेचा जाएगा.

बीते कई सालों से नहीं बढ़ाए गए हैं जमीन के दाम
प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो बीते कई सालों से शहर में जमीन के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, ऐसे में हाल ही में  प्राधिकरण की ओर से एक सर्वे करवाया गया तो पता चला कि कई जगहों पर भूखंडों के दाम पहले की तुलना में दोगुने हो गए हैं. ऐसे में उन सेक्टरों में भूखंडों की दरें बढ़ाई जानी चाहिए.  इससे पहले प्राधिकरण कि बोर्ड बैठक में मेट्रो और एक्सप्रेसवे के किनारे जितनी भी जमीनें हैं, उनकी दरों को बढ़ाया गया था. उन्हें पांच फ़ीसदी से 7.5 फ़ीसदी तक का इजाफा किया गया था, इसके बाद कोई भी दर नहीं बढ़ाई गई.

आवासीय सेक्टरों में जमीन के दाम बाजार से काफी अधिक
वहीं इस बीच प्राधिकरण का कहना है कि शहर में जो आवासीय सेक्टर हैं, वहां की जमीनों के दाम बाजार की अपेक्षा में पहले से काफी बढ़े हैं और यही औद्योगिक और संस्थागत जमीनों का भी हाल है, ऐसे में जहां बाजार में जमीन की दरें बढ़ रही हैं इसे देखते हुए प्राधिकरण ने भी ज़मीन की दरों को बढ़ाने की तैयारी की है.

रेट पर जारी है मंथन
नोएडा शहर में संपत्ति की दरों को बढ़ाने के मामले में नोएडा प्राधिकरण कि सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि शहर में औद्योगिक, आवासीय और संस्थागत भूखंडों कि दरों को बढ़ाने का एक सर्वे किया था, जिसमें यह पाया गया कि कई जगह संपत्ति के दाम बढ़ने की गुंजाइश है, हालांकि प्राधिकरण अपना अंतिम फैसला बोर्ड बैठक के बाद लेगी. फिलहाल इस पर तैयारी की जा रही है. इसके अलावा  मॉल शोरूम और दुकानों की जमीनों के दाम बढ़ाए जाएंगे या नहीं इस पर भी मंथन जारी है.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: NDMC एरिया में काम करने वाले 25 हजार मजदूरों दी जाएगी स्किल ट्रेनिंग, जानें क्या क्या सिखाया जाएगा

Noida News: नाबालिग को पत्ते तोड़ने के बहाने बुलाकर किया रेप, पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget