एक्सप्लोरर

दिल्ली: 12वें दिन भी जारी रही JNU में भूख हड़ताल, छात्रों ने क्लास का किया बहिष्कार

JNU Protest News: जेएनयू के छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल जारी रखी है, कक्षाओं का बहिष्कार किया है. जेएनयूएसयू छात्रवृत्ति वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहा है.

JNU Protest News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल गुरुवार (22 अगस्त) को 12वें दिन भी जारी रखी और क्लास का बहिष्कार किया. हड़ताल का नेतृत्व करने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया.

कुछ विद्यालयों, विशेषकर संस्कृत एवं भारतीय अध्ययन विद्यालय (एसएसआईएस) के केवल कुछ ही विद्यार्थी कक्षाओं में उपस्थित हुए, जबकि अन्य सभी कक्षाएं स्थगित रहीं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जेएनयू इकाई के अध्यक्ष राजेश्वर कांत दुबे के अनुसार संगठन ने इस हड़ताल में भाग नहीं लिया.

मंत्रालय से समस्याओं का समाधान करने का किया है आग्रह
हालांकि आरएसएस से संबद्ध छात्र निकाय एबीवीपी पिछले 31 दिनों से विभिन्न छात्र-संबंधी मुद्दों को लेकर परिसर में अलग से हड़ताल पर है. जेएनयूएसयू ने हड़ताल को शुक्रवार (23 अगस्त) तक जारी रखने का आह्वान किया है, जिसके बाद उनकी शिक्षा मंत्रालय तक एक लंबा मार्च निकालने की योजना है.मंत्रालय से जेएनयूएसयू ने इस मामले में हस्तक्षेप करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है.

छात्रों के मांग में यह है शामिल
जेएनयूएसयू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 11 अगस्त को 'साबरमती टी प्वाइंट' के पास शुरू हुई थी. यह भूख हड़ताल छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने सहित उनकी विभिन्न मांगों के प्रति विश्वविद्यालय के कथित गैर-जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ शुरू हुई थी. उनकी मांगों में जाति जनगणना, परिसर में विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध हटाना और परिसर में विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वाले छात्रों के खिलाफ शुरू की गई 'प्रॉक्टोरियल' जांच को वापस लेना भी शामिल है. 

बुधवार को कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की और उनसे भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया. हालांकि, छात्रों ने हड़ताल जारी रखी और 23 अगस्त को शिक्षा मंत्रालय तक मार्च निकालने का आह्वान किया है.

ये भी पढ़ें: विकास दिव्यकीर्ति अपनी कोचिंग को दिल्ली से बाहर करेंगे शिफ्ट, जानें क्यों लिया फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget