एक्सप्लोरर

Jamiat Ulama-i-Hind: रामलीला मैदान में जमीयत का अधिवेशन, आज पास किए जाएंगे सियासत को गरमाने वाले ये प्रस्ताव

Jamiat Ulama-i-Hind Resolutions: दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन में शनिवार को हेट कैंपेन, पर्सनल लॉ से छेड़छाड़, राष्ट्रीय एकता, कॉमन यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ प्रस्ताव रखा जाएगा.

Jamiat Ulama-i-Hind Conference: दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद (Jamiat Ulama-i-Hind) के 34वें अधिवेशन का आज दूसरा दिन है. इस मौके पर जमीयत की ओर से हेट कैंपेन (Hate Campaign  ), पर्सनल लॉ से छेड़छाड़ (Personal Law), राष्ट्रीय एकता (National Unity), कॉमन यूनिफॉर्म सिविल कोड ( Common Uniform civil code) के खिलाफ प्रस्ताव रखा जाएगा. ये जानकारी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सचिव नियाज फारूकी ने दी. उन्होंने कहा कि आज हम यूसीसी से लेकर इस्लामोफोबिया (Islamophobia)पर प्रस्ताव पास करेंगे. गौरतलब है कि इन में कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर  केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी तेजी से काम करती हुई नजर आ रही है. 

मदनी के बयान पर दी सफाई

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मदनी साहब का जो बयान था, वह अधूरा है. अपने बयान को वे आज पूरा करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मदनी साहब ने जो कुछ कहा है, उसे हिंदू-मुसलमान के नजरिए से न देखें. हिंदू-मुसलमान सब में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो गड़बड़ करते हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि इस्लाम सबसे पुराना धर्म है, ये अपने पहले पैगंबर हजरत आदम के समय से ही सभी धर्मों को जोड़कर चलता है. 

देश के माहौल पर आज होगी चर्चा

फारूकी  ने कहा कि इस वक्त देश में जो माहौल है, उसको लेकर भी आज बात होगी.  इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि हमारे सम्मेलन को चुनाव से जोड़कर न देखा जाए. उन्होंने कहा कि देश में कही न कहीं चुनाव हमेशा होते रहते हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि हमारे सम्मेलन का प्रभाव चुनाव पर भी पड़ेगा, वोटर पर भी और नेताओं पर भी.

महमूद मदनी के इस बयान की हो रही है चर्चा

गौरतलब है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन के पहले दिन जमीयत के महासचिव महमूद मदनी ने कहा था कि इस्लाम धर्म दुनिया का सबसे पुराना मजहब है. इस दुनिया में इस्लाम धर्म के पहले पैगंबर के तौर पर हजरत आदम आए थे, जो दुनिया के पूरी मानवता के पिताम: हैं. वो इसी धरती पर आए थे, ऐसे में मुसलमानों को बाहरी कहना गलत है.  इसके बाद उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब तो इस्लाम धर्म के आखरी पैगंबर हैं, जो हजरत आदम की दी हुई शिक्षा को पूर्ण करने आए थे. इसलिए भारत की धरती इस्लाम की धरती है, क्योंकि इस्लाम के पहले पैगंबर हजरत आदम को ईश्वर ने स्वर्ग से इसी धरती पर उतारा था. 

ये भी पढ़ेंः 'भारत पर पहला हक मुसलमानों का, यहीं हुई पैदाइश, दुनिया का सबसे पुराना धर्म है इस्लाम'- मौलाना मदनी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget