एक्सप्लोरर

Jamia Admissions 2022: जामिया सीयूईटी के दाखिलों के लिए फिर नहीं खोलेगा रजिस्ट्रेशन विंडो, जानिए – क्या है पूरा मामला

Jamia UG Admissions 2022: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में रजिस्ट्रेशन के लिए फ्रेश विंडो नहीं खोलेगा. ये फैसला सीयूईटी के तहत होने वाले दाखिलों के लिए लिया गया है.

Jamia To Not Open Fresh Registration Window For Students: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI Delhi) ने इस महीने की दस तारीख तक सीयूईटी एडमिशन (CUET Admission 2022) के अंतर्गत आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो (JMI UG Admissions 2022 Registration Window) खोली थी. अब ये विंडो बंद हो चुकी है और यूनिवर्सिटी का फ्रेश विंडो खोलने का कोई इरादा नहीं है. विश्वविद्यालय (JMI UG Admissions 2022) के इस फैसले से काफी छात्र परेशान हैं. दरअसल एनटीए (NTA) द्वारा च्वॉइसेस में बदलाव के लिए दिए गए समय और जामिया द्वारा बदलाव के लिए खोली गई विंडो का आपस में मेल नहीं बैठा और कई छात्र इस मौके से हाथ धो बैठे.

यूनिवर्सिटी अपने फैसले पर सख्त –
इस बारे में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नाजिम जाफरी का कहना है कि विश्वविद्यालय का फिर से रजिस्ट्रेशन विंडो खोलने का कोई प्लान नहीं है. जो कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन कराने में फेल हुए ये उनकी लापरवाही का नतीजा है.

बाकी यूनिवर्सिटीज में मिल रही है सुविधा –
जहां बाकी यूनिवर्सिटीज में सीयूईटी के अंतर्गत होने वाले एडमिशंस के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को पिछले हफ्ते ही खोला गया है और अक्टूबर तक इसे खुला रखने की योजना है, वहीं जेएमआई ने पोर्टल दस सितंबर को ही बंद कर दिया.

क्या समस्या है छात्रों की –
इस बारे में अपनी समस्या शेयर करते हुए जामिया के छात्रों का कहना है कि जब जामिया में पोर्टल खुला था उस समय बहुत से छात्र सीयूईटी परीक्षा में ही उलझे थे और जामिया एडमिशन पोर्टल को लेकर अवेयर नहीं थे. वे जान ही नहीं पाए कि जामिया में पोर्टल कब खुला और कब बंद हो गया. चूंकि इस बार एडमिशन सेंट्रलाइज्ड प्रॉसेस के तहत हो रहे हैं इसलिए उन्हें तारीखें याद रखने में कंफ्यूजन हुआ. अगर जामिया में अलग से एडमिशन हो रहे होते तो ये समस्या नहीं आती.

यूनिवर्सिटी का क्या है मत –
इस बारे में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नजाम जाफरी का कहना है कि सीयूईटी परीक्षा 15 से 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी. जबकि जामिया ने पोर्टल पहले 27 से 29 अगस्त के बीच खोला था और फिर इसे 10 सितंबर तक एक्सटेंड भी किया था. ये छात्रों की लापरवाही है कि वे आवेदन नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें: 

DU Recruitment 2022: डीयू के इस कॉलेज में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, एक क्लिक में जानें आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

UPPCL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली बंपर नौकरियां, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप
दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget