एक्सप्लोरर

New Delhi: जामिया के शोधकर्ताओं ने तंत्रिका संबंधी विकारों को समझने के लिए विकसित किया उपकरण

Jamia Millia Islamia: ऑप्टोजेनेटिक उपकरण को स्मृति निर्माण जैसे अन्य जैविक प्रश्नों के समाधान के लिए और कैंसर और न्यूरोडीजेनेरेशन के उपचार के लिए उपयोग किया जा सकता है.

DELHI NEWS: जामिया मिलिया इस्लामिया के मल्टीडिसिप्लिनरी सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड स्टडीज (MCARS) के शोधकर्ताओं ने एक ऑप्टोजेनेटिक उपकरण विकसित किया है, जिसमें अल्जाइमर, अवसाद और सिजोफ्रेनिया जैसे तंत्रिका संबंधी विकारों को समझने की क्षमता है. इस शोध को अमेरिका  के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के सहयोग से किया गया.

डॉ. तनवीर अहमद ने विकसित किया उपकरण

इस उपकरण को अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ. तनवीर अहमद द्वारा विकसित किया गया था, जिन्होंने सहायक प्रोफेसर के रूप में एमसीएआरएस में शामिल होने से पहले NIH में पोस्टडॉक्टरल की ट्रेनिंग ली थी. डॉ. अहमद ने कहा कि इन रोगों के आणविक विवरण को समझने से लक्षित उपचारों को विकसित करने में मदद मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि इस ऑप्टोजेनेटिक उपकरण को स्मृति निर्माण जैसे अन्य जैविक प्रश्नों के समाधान के लिए और कैंसर और न्यूरोडीजेनेरेशन के उपचार के लिए उपयोग किया जा सकता है.

मानव रोगों को समझने और उनके उपचार में देगा अहम योगदान

अल्जाइमर, स्किजोफ्रेनिया और अवसाद जैसी बीमारियों में एनआरजी 3 में आनुवंशिक बहुरूपता होती है. इसके कारण इसे इन रोगों के लिए अतिसंवेदनशील जीन माना जाता है. इस उपकरण के इस्तेमाल से शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क के हिप्पोकैम्पस न्यूरॉन्स में प्रोटीन ट्रेफिकिंग के एक नए तंत्र की खोज की जिसे उन्होंने ट्रांस-सिनैप्टिक रिटेंशन कहा. MCARS के डायरेक्टर प्रोफेसर जुल्फेक्ववार ने कहा कि ये नई भविष्यवादी ऑप्टोजेनिक तकनीक मानव रोगों को समझने उपचार के नये समाधान खोजने में बड़ी भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि यूएसए, एनआईएच  जैसे दुनिया के प्रमुख संस्थानों के साथ हमारा सहयोग दर्शाता है कि भारत इन अत्याधुनिक तकनीकों को विकसित करने और लागू करने में सबसे आगे है.

भारत की ओर से ये शोधकर्ता रहे शामिल 

इस अध्ययन को द रॉकपेलर यूनिवर्सिटी और यूएसए द्वारा एक अध्यधिक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका जर्नल ऑफ सेल बायोलॉजी में प्रकाशित किया गया. भारत की ओर से इस शोध में डॉ. तनवीर के अलावा निशा चौधरी, ऋतुपर्णा चौधरी ने भी सहयोग दिया. एनआईएच की टीम में वरिष्ठ लेखक डॉ. एन्ड्रेस बुओनानो, डॉ. डेटलेफ वुल्होस्र्ट, डॉ. कार्लोस गार्डिया, डॉ. इरिना करावानोवा, और अन्य सह-लेखकों के रूप में डॉ. जुआन बोनिफेसिनो शामिल थे. इस शोध को एनआईएच, एमसीआरएसीएस और जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने साथ मिलकर किया.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट को UIDAI का जवाब, आधार की बायोमेट्रिक जानकारी किसी के साथ नहीं होगी शेयर

Tajinder Bagga Arrest: तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस ने रोका काफिला, 10 प्वाइंट्स में जानें अब तक क्या-क्या हुआ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget