एक्सप्लोरर

Instagram Love Triangle: इंस्टा डेट गलत होने पर अरमान ने महिला के रियल लवर को 50 बार चाकुओं से गोदकर की हत्या, मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार

Delhi Murder: माहिर की हत्या के आरोप में पुलिस (Delhi Police) ने 18 वर्षीय अरमान खान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हत्या की यह घटना दिल्ली के भागीरथी विहार की है. 

Delhi Murder News: देश की राजधानी दिल्ली में लव ट्राएंगल का अंजाम इतना बुरा हो सकता है, जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते. ऐसे ही एक मामले में इंस्टा डेट गलत साबित होने पर 18 वर्षीय इमरान इतना नाराज हुआ कि उसने अपने डेट के असली प्रेमी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. हत्या भी इतना खौफनाक कि आप उसे जानकर कांप उठेंगे. अरमान ने अपने इंस्टा डेट के प्रेमी माहिर को साजिश के तहत मिलने के लिए बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के क्रम में उसने माहिर को 50 बार चाकुओं गोदा. जब तक उसे माहिर के मरने की तसल्ली नहीं हो गई तब तक उसे चाकुओं से गोदता रहा. हत्या की यह घटना दिल्ली के भागीरथी विहार की है. 

फिलहाल, 18 वर्षीय अरमान खान दिल्ली के भागीरथी विहार हत्या के मामले में बतौर मुख्य संदिग्ध न्यायिक हिरासत में है. दरअसल, अरमान इंस्टाग्राम पर एक महिला से मिला था. उसे विश्वास था कि वे प्यार में हैं. हालांकि, इस मामले में नया मोड़ उस समय आ गया जब उसे पता चला कि वह जिस लड़की को प्यार करता है वो माहिर नाम के किसी अन्य व्यक्ति को पसंद करती है. इसके बाद अरमान इंस्टा डेट का का मोबाइल फोन वापस करने की आड़ में माहिर को बुलाया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में अरमान और उसके दो दोस्तों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

इसी के साथ नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के गोकुलपुरी इलाके में बीच सड़क पर चाकू से 50 से अधिक बार हमला कर माहिर उर्फ इमरान (20) की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. गोकुलपुरी थाने की पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान अरमान खान (18), फैसल खान (21) और समीर उर्फ बालू (19) के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़ित पहाड़गंज में एक फ्लेक्स प्रिंटिंग की दुकान पर काम करने वाले पीड़ित माहिर की इंस्टाग्राम पर 21 वर्षीय महिला से दोस्ती हुई. दोनों के बीच दोस्ती अरमान के लिए मुसीबत बन गई, जो कथित तौर पर महिला के साथ रिश्ते में था. पुलिस का दावा है कि समीर कबाड़ व्यापारी है. अरमान एक जनरल स्टोर का मालिक है और फैसल एलसीडी टीवी ठीक करता है. 

4 दिन पहले मिला था युवक का शव 

डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे भागीरथी विहार गली नंबर-11 स्थित लाखन चौक पर एक युवक के खून से लथपथ होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को लहूलुहान अवस्था मे एक युवक का शव पड़ा मिला, जिस पर बड़ी ही बेरहमी से दर्जनों बार चाकू से हमला किया गया था. इस मामले में मृत युवक की पहचान 20 वर्षीय माहिर उर्फ इमरान के रूप में हुई थी. युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की. एसीपी गोकलपुरी अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में एसएचओ प्रवीन कुमार और एएटीएस इंस्पेक्टर विनोद अहलावत की टीम का गठन किया गया. छानबीन के दौरान मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

एक ही युवती से थी आरोपी और मृतक की दोस्ती

गोकलपुरी पुलिस के मुताबिक माहिर और अरमान दोनों की एक ही युवती से दोस्ती थी. दोनों ही उससे फोन पर बात किया करते थे. अरमान को युवती का माहिर से बात करना पसंद नहीं था. उसने युवती का फोन छीन लिया था. उसने माहिर को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने की नीयत से माहिर उर्फ इमरान को मोबाइल लौटाने के बहाने बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

विकासपुरी में भी त्रिकोणीय प्रेम में गई थी एक की जान 

बता दें कि बीते 16 दिसंबर को पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी थाना इलाके में भी त्रिकोणीय प्रेम में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर अपने पड़ोसी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. साथ ही उसके चेहरे को भी पत्थर से कुचल डाला था. उस मामले में पुलिस ने 22 दिसंबर को दो आरोपियों पवन तिवारी उर्फ रमन त्रिपाठी और पवन सिंह को गिरफ्तार किया था.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget