एक्सप्लोरर

Delhi: गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्रियों को झटका, अगले महीने से AC चेयरकार का रिजर्वेशन बंद, पढ़ें डिटेल्स

Indian Railways: लंबे समय से गरीब रथ में लगी कोच को बदलने की मांग उठ रही थी. मांग को देखते हुए गरीब रथ एक्सप्रेस के कोचों को बदलने का निर्णय लिया गया है.

Indian Railways: ट्रेन की एसी बोगी का किराया महंगा होने की वजह से 2006 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने गरीब रथ एक्सप्रेस की शुरुआत की थी. गरीब रथ एक्सप्रेस सामान्य ऐसी ट्रेन के मुकाबले काफी सस्ती होने की वजह से जल्दी लोकप्रिय हो गयी. अब गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्रियों को झटका लगा है. रेलवे ने चेयरकार कोच को हटाने का निर्णय लिया है. एक अगस्त के बाद की यात्रा में बुकिंग नहीं होगी. 

हालांकि, ज्यादातर गरीब रथ ट्रेनों में सिर्फ थर्ड एसी के कोच लगते हैं. सहरसा-अमृतसर समेत कुछ ट्रेनों में चेयरकार भी लगाए जाते हैं. एक अगस्त से चेयरकार में यात्रा की सुविधा अब नहीं मिलेगी. सहरसा-अमृतसर गरीब रथ में 31 जुलाई तक, थर्ड एसी और चेयरकार दोनों के टिकट मिल रहे हैं. जबकि एक से पांच अगस्त तक गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. छह अगस्त से दोबारा शुरू हो रही गरीब रथ एक्सप्रेस में चेयरकार नहीं होगा.

गरीब रथ एक्सप्रेस में नहीं होगा अब चेयरकार

लंबे समय से गरीब रथ में लगी कोच को बदलने की मांग उठ रही थी. मांग को देखते हुए गरीब रथ एक्सप्रेस के कोचों को बदलने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन में पारंपरिक आइसीएफ (इंटिग्रेटेड कोच फैक्ट्री) की जगह अब एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) रेक लगाए जाएंगे. इसके सभी कोच थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी के होंगे.

आम तौर पर गरीब रथ के थर्ड एसी कोच में 72 बर्थ होते हैं, लेकिन थर्ड एसी इकोनामी में 72 की जगह 81 बर्थ उपलब्ध होगी. बदलाव के बाद एक कोच में नौ और पूरी ट्रेन में 162 बर्थ की बढ़ोतरी हो जाएगी. इस तरह कन्फर्म टिकट मिलने में हो रही दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा. दूसरी तरफ अब ज्यादा लोग थर्ड एसी की तुलना में 8 से 10 प्रतिशत तक कम किराये पर एसी ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे. 

छह अगस्त के बाद से जानिये क्या होंगे बदलाव?

छह अगस्त के बाद से थर्ड एसी इकोनॉमी कोचों में अग्निरोधक उपकरण, आधुनिक शौचालय, रीडिंग लाइट, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, फोल्डेबल स्नैक टेबल जैसी सुविधाएं मिलेंगी. ऐसे में अगर आप भी गरीब रथ एक्सप्रेस से यात्रा की योजना बना रहे हैं तो छह अगस्त के बाद कि योजना बनाएं.

Sehore News: सीहोर में आफत की बारिश, दीवार की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, रेस्क्यू ऑपरेश जारी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget