एक्सप्लोरर

Indian Railway: ट्रेनों में सीनियर सिटीजन को मिलने वाला कोटा खत्म हो गया है? जानिए क्या है सच्चाई

Railway Concession: भारतीय रेल द्वारा सीनियर सिटीजंस को टिकट बुकिंग के दौरान मिलने वाली 50 फीसदी की रियायत को कोरोना काल से ही बंद कर दिया गया है. अब इसे फिर से शुरू करने की मांग उठ रही है.

Indian Railway Senior Citizen Concession: अक्सर आप जब ट्रेन से यात्रा के लिए अपनी टिकट बुक करते होंगे तो आपने टिकट बुकिंग में बुजुर्गों यानी सीनियर सिटीजंस को दिए जाने वाले 50 फ़ीसदी की छूट के बारे में सुना होगा, जिसमें की 60 से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों और 58 साल से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की रेलवे टिकट बुकिंग में भारतीय रेलवे 50 फ़ीसदी की छूट देता है. लेकिन यह छूट कोरोना काल से ही बंद है और रेलवे की ओर से इस उम्र के आयु वर्ग के लोगों को टिकट बुकिंग में दी जाने वाली छूट को अभी तक शुरू नहीं किया गया है.

जनरल डिब्बों की बुकिंग हुई शुरू

अब जब हालात सामान्य हो गए हैं और धीरे-धीरे सभी पाबंदियों को हटाया गया है. रेलवे ने स्टेशन पर जनरल डिब्बे की टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है, लेकिन सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आने वाले लोगों की टिकट बुकिंग में 50 फ़ीसदी की छूट पर अभी भी पाबंदी लगी हुई हैं, यानी कि अभी भी यदि 60 साल से अधिक उम्र के पुरुष और 58 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रेलवे यात्रा के लिए टिकट बुक कराती हैं तो उन्हें पहले की तरह 50 फ़ीसदी की छूट नहीं मिल रही है, जिसको लेकर अब यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या रेलवे में सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट बुकिंग में दी जाने वाली छूट खत्म कर दी है?

Bhopal: किसान ने नीले रंग का आलू उगाकर किया कमाल, जानिए कैसे ‘नीलकंठ’ सेहत और स्वाद के लिए है खास?

लोकसभा में रेलमंत्री ने कही ये बात

यह सवाल इसलिए भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि 16 मार्च 2022 को लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि वैश्विक महामारी के कारण रेलवे का 2020-21 का पैसेंजर रिवेन्यू 2019-20 के मुकाबले कम रहा है. उन्होंने कहा था कि यात्रियों के लिए रियायत बढ़ाए जाने के बाद रेलवे की लागत बढ़ी है, ऐसे में सीनियर सिटीजन समेत सभी श्रेणियों में यात्रियों के लिए दी जाने वाली रियासतों का दायरा नहीं बढ़ाया जा सकता, जिसके बाद अब यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या फिर सीनियर सिटीजंस को रेलवे टिकट बुकिंग में दी जाने वाली 50 फ़ीसदी की छूट पर रेलवे ने रोक लगा दी है?

रेलवे के अधिकारी ने दी ये जानकारी

इसको लेकर एबीपी न्यूज़ ने उत्तर रेलवे सीपीआरओ दीपक कुमार से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कोरोना से पहले सीनियर सिटीजन की श्रेणी में यात्रियों की टिकट बुकिंग में जो छूट दी जाती थी उसे फिलहाल अभी तक दोबारा से शुरू नहीं किया गया है. रेलवे प्रशासन इस पर विचार कर रहा है जिसके बाद ही इसे दोबारा से शुरू किया जाएगा. बता दें कि फिलहाल रेलवे की ओर से सीनियर सिटीजन की ट्रेन बुकिंग में दी जाने वाली छूट को बंद रखा गया है लेकिन दिव्यांगजन, 11 तरीके के मरीजों और छात्रों को अभी भी ट्रेन टिकट बुकिंग में छूट दी जा रही है. यह छूट राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कई ट्रेनों की टिकट बुकिंग में दी जाती है.

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- सरकार ने दिया 'रिटर्न गिफ्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget