एक्सप्लोरर

Rapid Rail Service: दिल्ली-मेरठ को इस महीने मिलेगा बड़ा तोहफा, रैपिड रेल को लेकर आई बड़ी खबर, जानें- अहम डीटेल्स

Delhi: मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली को हाई-स्पीड रेलवे लाइन से जोड़ने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण जोरों पर है. रैपिड रेल ट्रैक पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है.

Rapid Rail Service: दिल्ली(Delhi)-गाजियाबाद(Ghaziabad)-मेरठ(Meerut) रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के 17 किमी लंबे सेक्शन पर रैपिड रेल के परिचालन को लेकर तेजी से तैयारी चल रही है. उम्मीद है कि इस महीने के आखिरी सप्ताह से प्राईमरी सेक्शन पर रैपिड ट्रेन दौड़ने लगेगी. वहीं इसकी फ्रीक्वेंसी भी ज्यादा रहेगी. हर पांच से 10 मिनट के अंतराल पर रैपिड ट्रेन स्टेशन पर पहुंचेगी. इससे यात्रियों को इसके लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. तैयार हो चुके रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम का प्राईमरी सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन हैं. 

वहीं इन सभी स्टेशन पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास द्वार के साथ लिफ्ट और स्वचलित सीढियां भी तैयार हो चुकी हैं. फिलहाल रैपिड रेल और सिग्नल का परीक्षण चल रहा है. रैपिड रेल ट्रैक पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है. हालांकि, परिचालन गति 160 किलोमीटर रहेगी. हर 5-10 मिनट में रेपिड रेल उपलब्ध होगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने रैपिड रेल के स्टेशन को मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बस डिपो से जोड़ा है.

सुदर्शन टनल बोरिंग मशीन से तेजी से चल रहा काम
दिल्ली-मेरठ रैपिड ट्रेन के पहले चरण के संचालन से ठीक पहले शुक्रवार को मेरठ में चौथी सुरंग का लोकार्पण हो गया. इससे पूर्व में मेरठ में तीन सुरंग का काम भी पूरा हो चुका है. एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार दिल्ली गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में शुक्रवार को चौथी सुरंग का सफल लोकार्पण हुआ. इस सुरंग का निर्माण कर रही सुदर्शन 8.3 टनल बोरिंग मशीन ने बेगमपुल से गांधीबाग के बीच लगभग 750 मीटर लंबी सुरंग का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा कर लिया है. बेगमपुल से गांधीबाग के बीच यह समानांतर सुरंग हैं. वहीं इससे पहले भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच का अंडरग्राउंड हिस्से का भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. यहां समानांतर सुरंग का निर्माण सुदर्शन 8.1 और 8.2 द्वारा पूरा किया गया है.

भैंसाली से बेगमपुल के बीच के टनल का काम शुरू
दो अंडरग्राउंड सेक्शन (4 सुरंग) का निर्माण पूर्ण होने के बाद अब मेरठ के तीसरे और आखिरी अंडरग्राउंड सेक्शन की दोनों समानांतर सुरंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. भैसाली से बेगमपुल के बीच 1-1 किलोमीटर की दो समानांतर सुरंग बनाई जानी है. इसमें से पहली सुरंग का निर्माण दो हफ्ते पहले शुरू किया गया है. इस टनल का निर्माण सुदर्शन 8.1 कर रही है. भैसाली से बेगमपुल के बीच दूसरी समानांतर टनल के निर्माण के लिए सुदर्शन 8.2 को ही भैसाली में दोबारा असेंबल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Delhi-Gurugram Expressway: दिल्ली मेट्रो पर भी पड़ रहा NH-48 फ्लाईओवर डायवर्जन का असर, येलो लाइन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
वर्षों की तपस्या रंग लाई, 15 वर्षीय इलेषा सिंह का प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम् संपन्न
वर्षों की तपस्या रंग लाई, 15 वर्षीय इलेषा सिंह का प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम् संपन्न
पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget