एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में 3 दिन दिखेगा गंभीर हीटवेट का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अभी हीटवेव का असर जारी रहेगा. फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मई के आखिरी दो दिन गर्म हवाएं चलेंगी.

Delhi News: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत (North India) में इस वक्त भीषण हीटवेव (Heatwave) की चपेट में है. कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया है. झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं लेकिन उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए घर से निकलना पड़ रहा है जो उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है. मौसम विभाग की मानें तो अभी हीटवेव से राहत के आसार नहीं हैं. IMD के मुताबिक अगले तीन दिन तक उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर चलेगी. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक पंजाब, राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 27 मई, 2024 को उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की संभावना है जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर चलने की संभावना है.

इन राज्यों में भी जारी रहेगी हीटवेव का कहर

वहीं, 26 मई को राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों मेंउष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर चलने की संभावना है जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की संभावना है. मौसम विभाग ने ऐसा ही पूर्वानुमान 25 मई यानी आज के लिए भी व्यक्त किया है. 

रात में भी गर्म रहेगा मौसम
उधर, राजधानी दिल्ली की बात करें तो आईएमडी की साइट से यह जानकारी मिली है कि 25 मई से लेकर 31 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. 25 मई को हीटवेव के साथ रात में मौसम गर्म रहने के आसार जताए गए हैं जबकि 26 मई से लेकर 29 मई तक हीटवेव का असर रहेगा. वहीं 30 और 31 मई को दिन के वक्त तेज सतही हवाएं चलेंगी. 25 मई को सुबह न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़ें- Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली लोकसभा चुनाव में वोटिंग का लेटेस्ट आंकड़ा, इस सीट पर हुआ सबसे कम मतदान

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget