एक्सप्लोरर

IIT-BHU Case: बीएचयू-आईआईटी छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, AAP बोली- 'आखिर कब तक...'

IIT BHU Gangrape Case: बीएचयू के आईआईटी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली सरकार की सलाहकार रीना गुप्ता ने इसे लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.

Delhi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आईआईटी की एक छात्रा के साथ कथित रूप से गैंगरेप और वीडियो बनाये जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर विपक्षी दलों ने आरोपियों का सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से संबंध होने का आरोप लगाया है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी पर हमला बोला है.

दिल्ली सरकार की सलाहकार रीना गुप्ता ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा बनारस के आईआईटी-बीएचयू में भयावह गैंगरेप करने वाले तीनों दरिंदे बीजेपी के पदाधिकारी निकले. पीएम मोदी और स्मृति ईरानी चुप क्यों हैं, आखिर आप कब तक बीजेपी के बलात्कारियों को बचाते रहेंगे?"

तीनों आरोपी बीजेपी के पदाधिकारी- रीना गुप्ता

रीना गुप्ता ने कहा, "दो महीने में बनारस में बीएचयू की एक छात्रा के साथ भयानक गैंगरेप हुआ. एफआईआर हुई लेकिन, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. छात्रों ने लंबा आंदोलन किया. इसके बाद बड़ी मुश्किल से दो महीने के बाद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. तीनों बीजेपी के पदाधिकारी हैं. इनकी बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं के साथ फोटो है. आखिर कब तक पीएम मोदी और स्मृति ईरानी चुप रहेंगे और देश में महिलाओं से रेप होता रहेगा."

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि लंका थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि काशी हिंदू विश्विद्यालय के आईआईटी की छात्रा के साथ विश्विद्यालय परिसर में कथित गैंगरेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपियों की पहचान ब्रिज इनक्लेव निवासी कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा निवासी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल के रूप में हुई है. तीनों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है.

आईआईटी की एक छात्रा ने बीते दो नवंबर को लंका थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक नवंबर की देर रात वह अपने आईआईटी छात्रावास से निकली थी और कुछ ही दूरी पर उसका एक दोस्त उसे मिल गया. दोनों कर्मन बाबा के मंदिर के पास पहुंचे तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बदमाशों ने उसे उसके दोस्त से अलग कर दिया, फिर उसका मुंह दबा कर उसे कोने में ले गए, उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और फोटो खींचे. पीड़िता ने अपने साथ गैंगरेप का आरोप भी लगाया था.

ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सचदेवा का दावा- 'दिल्ली शर्मसार, AAP सरकार की पहचान बना भ्रष्टाचार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget