एक्सप्लोरर

Gurugram Weather News: गुरुग्राम में कल से लू चलने का अनुमान, जानें कब से मिलेगी गर्मी से मिलेगी राहत?

Gurugram Weather News: गुरुग्राम में गर्मी अभी और सताएगी. मौसम विभाग ने लू को लेकर कल से येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अधिकारियों ने अगले हफ्ते आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. 

Weather Update of Gurugram: शहर में शुक्रवार से एक और लू चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को गुरुग्राम के लिए 13 मई से येलो अलर्ट जारी किया. अधिकारियों ने बताया कि अगले सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. बुधवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस था.

गुरुग्राम में लू को लेकर येलो अलर्ट 

दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री रहा. दिन भर आसमान साफ ​​रहा और धूप खिली रही. गुरुग्राम में इस साल अब तक चार बार लू के थपेड़े देखे जा चुके हैं. आईएमडी के अधिकारियों ने अगले हफ्ते आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. सोमवार से अधिकतम तापमान घटकर 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. शहर में आसमान में बादल छा सकते हैं. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, उन्होंने येलो अलर्ट जारी किया है क्योंकि शुक्रवार से रविवार तक हरियाणा में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है.

Delhi Weather forecast: दिल्ली में जारी किया गया गर्मी का अलर्ट, तापमान पहुंचा 44 के पार

डॉक्टरों ने दी ये सलाह

बढ़ते पारा को देखते हुए, डॉक्टरों ने सलाह दी है कि शरीर में पानी की कमी के कारण हीट स्ट्रोक का सामना कर रहे लोगों को ठंडे पानी से नहाना चाहिए. खूब तरल पदार्थ पीना चाहिए और लेटना चाहिए. “हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर अपने आंतरिक तापमान को बनाए रखने में विफल रहता है. बुखार, उच्च हृदय गति, चेतना की हानि, गर्म या लाल त्वचा प्रमुख लक्षण हैं.

ऐसे मामलों में किसी को उचित वायु परिसंचरण सुनिश्चित करना चाहिए और रोगी को ठंडे क्षेत्र में ले जाना चाहिए और चिकित्सा सहायता के लिए कॉल करना चाहिए. ये बात मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ निदेशक और प्रमुख डॉ. राजीव डांग ने कही.

कैसी है वायु की गुणवत्ता?

बुधवार को शहर की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही. एक दिन पहले 145 की तुलना में समग्र एक्यूआई रीडिंग 112 थी. इस बीच, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई. मौसम विभाग को उम्मीद है कि गुरुवार को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों में लू चल सकती है. बुधवार को भी, दिल्ली के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. आईएमडी के मुताबिक बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हो सकती है बूंदाबांदी

आईएमडी के आर के जेनामणि ने कहा कि, “असानी के बाद, अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, 13 से 15 मई के बीच लू की संभावना है. लेकिन 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है जिससे बूंदाबांदी हो सकती है. इसलिए हीटवेव स्पेल कम हो जाएगा”.

ये भी पढ़ें-

Delhi NCR: ग्रेटर नोएडा में अब नजर नहीं आएगी रेहड़ी और पटरी, जानिए रेहड़ी पटरी की जगह किसे मिलेगी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget