एक्सप्लोरर

Gurugram Weather Update: गुरुग्राम में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम?

Gurugram Weather News: गुरुग्राम में मौसम विभाग ने आज और कल को लेकर मौसम का हाल बताया है. विभाग ने इस क्षेत्र में हल्की बारिश और गरज की संभावना जताई है. जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम.

Gurugram Weather: गुरुग्राम में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार शाम से हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां मंगलवार शाम से शुरू हो सकती हैं और बुधवार यानी 9 फरवरी को ये और बढ़ सकती हैं. दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में 9 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में "हल्की" से "मध्यम" बारिश होने की संभावना है. सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी भविष्यवाणी की है.

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ द्वारा जारी एक बुलेटिन और आईएमडी के एक क्षेत्रीय केंद्र ने सोमवार को कहा कि मंगलवार शाम को हल्की बारिश शुरू होने और बुधवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

अगले 24 घंटों के मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज और बौछारें देखने को मिल सकती है. साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है. बारिश के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान सुबह-सुबह अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है.

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है.

आईएमडी के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट और पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन खराब

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शाम 4 बजे के बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम ने सोमवार को लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 254 के साथ 'खराब' दर्ज किया.

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को बारिश और तेज हवाओं के प्रभाव में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है. बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है. अगले पांच दिनों में यह मध्यम से खराब श्रेणी में रहेगा.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Covid-19: क्या दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर का अंत हो गया, खतरा टल गया? जानिए- आंकड़े की जुबानी

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: दिल्ली सरकार फिर से शुरू कर रही योजना, 14 फरवरी को इन दो जगहों के लिए निकलेगी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस देश में गाली देना अपराध कबसे बना?' छात्रों पर हो रही FIR पर भड़के सौरव दास
'इस देश में गाली देना अपराध कबसे बना?' छात्रों पर हो रही FIR पर भड़के सौरव दास
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget