एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में खुले में नमाज का फिर हुआ विरोध, हिंदू संगठन ने किया आरती और हवन का आयोजन

Gurugram Namaz Issue: गुरुग्राम में खुले में नमाज का विरोध जारी है. आज भी नमाज का विरोध हुआ. हिंदू संगठन ने नमाज वाली जगह पर हवन और आरती का आयोजन किया.

Gurugram Namaz Issue: गुरुग्राम में लगातार खुले में नमाज पढ़ने को लेकर विरोध हो रहा है. इसी कड़ी में आज हिंदू संगठनों ने सेक्टर 37 के ग्राउंड में जहां नमाज होती थी, वहां हवन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और अपना विरोध जताया. एक तरफ मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पुलिस की सुरक्षा में पढ़ी तो दूसरी तरफ हिंदू संगठन ने अपना विरोध जताते हुए उसी ग्राउंड में हनुमान चालीसा का पाठ किया.

सेक्टर 37 में मुस्लिम समुदाय के लोगों को जिला प्रशासन की तरफ से शहर में 20 अलग-अलग जगह नमाज अता करने की इजाजत दी हुई है जिसमें सेक्टर 37 भी बताया जा रहा है. आज नमाज के दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने सेक्टर 37 के ग्राउंड में पहुंचकर 26/11 हमले में शहीद हुए लोगों के लिए हवन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया और इस बात का विरोध भी जताया कि खुले में नमाज हिंदू संगठन नहीं होने देंगे. हिंदू संगठन के विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही और मुस्लिम समुदाय के लोगों को पुलिस सुरक्षा में नमाज कराई गई.

हिंदू संगठन की तरफ से इस बात का विरोध जताया गया कि खुले में नमाज नहीं होने दी जाएगी और इसका लगातार वह विरोध करते रहेंगे. वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों की तरफ से कहना है कि प्रशासन की तरफ से सेक्टर 37 जगह सुनिश्चित की गई है और उसी के चलते वहां नमाज कराई गई. यहां पिछले काफी समय से इस जगह पर नमाज हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस वक्त नमाज पढ़ी जा रही थी उसी वक्त हिंदू संगठन में हवन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया. यही नहीं नमाज के दौरान एक शख्स ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच जाकर जय श्रीराम के नारे लगाए.

हालांकि मौके पर पुलिस मौजूद थी जिसके चलते किसी भी तरह का कोई घटना नहीं हुई और हिंदू संगठनों ने अपने विरोध करते हुए नमाज खत्म होने के बाद दोनों ही पक्षों के लोग वहां से चले गए. फिलहाल आज तो माहौल गर्म हो गया था लेकिन फिर भी किसी तरह का कोई और विवाद नहीं हुआ.

Farmers Protest: सीएम केजरीवाल ने किसानों की मांगों का किया समर्थन, कहा- अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए

Delhi News: 'हम दूसरी लहर जैसी स्थिति दोबारा नहीं चाहते', बूस्टर शॉट को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget