एक्सप्लोरर

Gurugram Bomb Blast: गुरुग्राम में पब के बाहर बम ब्लास्ट, अरविंद केजरीवाल बोले- 'पूरा NCR...'

Gurugram Bomb Blast: गुरुग्राम के सेक्टर 29 में पब के बाहर देसी बम फेंके जाने के मामले में एनआईए भी जांच में जुट गई है. बम धमाके के मामले में गैंगस्टर की संलिप्तता का शक है.

Gurugram Bomb Blast News: हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार (10 दिसंबर) सुबह लगभग 5.30 बजे सेक्टर-29 में एक पब बार के बाहर दो देसी बम फेंके गए. जिसमें एक बम फट गया, जबकि दूसरे को निष्क्रिय कर दिया गया है. इसको लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कानून-व्यवस्था की तरफ इशारा करते हुए एक्स पर लिखा, ''पूरा NCR गैंगस्टरों के क़ब्ज़े में है, अमित शाह गायब हैं.''

आरोपी गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, धमाके में एक स्कूटी और क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हुआ है. हालांकि, रूटीन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वैट टीम ने आरोपी को बम फेंकते हुए देखा और उसे पकड़ लिया. आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है. सचिन उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है.

जांच में जुटी एनआईए की टीम

पुलिस ने इस मामले में एक और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो जिंदा देसी बम भी बरामद किए हैं. पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है. सूचना मिलने पर एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. गुरुग्राम पुलिस भी मौके पर मौजूद है.

गैंगस्टर की संलिप्तता के शक के चलते एनआईए की टीम भी इस घटना की जांच कर रही है. प्राथमिक जांच के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे में था. उसने दो देसी बम क्लब के बाहर फेंक थे. वह दो और बम फेंकने वाला था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बम फेंकने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया.

मामले की जानकारी मिलने के बाद आईपीएस विकास अरोड़ा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. विकास अरोड़ा के आदेशानुसार गुरुग्राम पुलिस की बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया. 

दिल्ली के मंगोलपुरी में इसलिए हुई शख्स की हत्या, 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget