एक्सप्लोरर

दिल्ली में जल्द लागू होगा GRAP-3! स्कूल होंगे बंद? गोपाल राय ने दिया ये जवाब 

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण के लिहाज से आने वाले 10 दिन बेहद खतरनाक हो सकते हैं. उन्होंने स्कूल बंद करने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया.

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. AQI का स्तर अब 400 के करीब पहुंच गया है. GRAP की अलग-अलग स्टेज के मुताबिक अगर AQI 400 के पार चला जाता है तो CAQM GRAP-3 लागू करने के निर्देश जारी कर देता है. ऐसे में अब माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही GRAP-3 की स्टेज लागू हो सकती है.
 
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण के लिहाज से आने वाले 10 दिन बेहद खतरनाक हो सकते है. इसी बिगड़ती स्थिति को देखते हुये गोपाल राय ने सभी अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी बुलाई है. 

'अगले दस दिन बेहद खतरनाक'

ऐसे में जब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय से पूछा गया कि क्या दिल्ली में GRAP-3 लागू होने वाला है? तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में इन दिनों हवा की गति बेहद धीमी है. अगले दस दिन प्रदूषण के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित हो सकते है. 

गोपाल राय ने कहा कि अगर AQI 400 पार जाता है तो हम GRAP-3 पर विचार करेंगे. सभी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं, जो भी जरूरी कदम होगा वह उठाएंगे. गोपाल राय ने कहा कि GRAP को लेकर CAQM निर्णय लेता है. अगर ऐसा होता है तो दिल्ली में भी इसे लागू किया जाएगा. 

'सभी जरूरी  कदम उठाएंगे'

मंत्री गोपाल राय से पूछा गया कि क्या दिल्ली में स्कूलों को भी बंद किया जा सकता है? इस पर गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण को लेकर आगे की स्थिति का हम मूल्यांकन करेंगे. अगर ऐसा लगता है तो सभी जरूरी  कदम उठाए जाएंगे. 

दिवाली के दौरान दिल्ली में बैन के बावजूद जले पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली अकेला राज्य है जिसने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हिसाब से पटाखों पर बैन लगाया. दिल्ली के चारों तरफ जो भी राज्य है वो धड़ल्ले से पटाखे जलाए जा रहे हैं. गोपाल राय ने कहा कि एक टापू की तरह दिल्ली को बचाना काफी मुश्किल है. 

Chhath Puja 2024: 'चिराग दिल्ली पार्क में छठ पूजा विवाद...', सौरभ भारद्वाज का दावा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब इन यात्रियों को भी मिलेगी बस में बिना टिकट यात्रा करने की सुविधा, सरकार का बड़ा ऐलान
दिल्ली में अब इन यात्रियों को भी मिलेगी बस में बिना टिकट यात्रा करने की सुविधा, सरकार का बड़ा ऐलान
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Delhi News: दिल्ली कैबिनेट का फैसला, 23 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र, 24 को पेश होगा बजट
दिल्ली कैबिनेट का फैसला, 23 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र, 24 को पेश होगा बजट
LPG की कमी से दिल्ली में हाहाकार! अटल कैंटीन, रैन बसेरों में खाने का संकट, कांग्रेस का का सरकार पर हमला
LPG की कमी से दिल्ली में हाहाकार! अटल कैंटीन, रैन बसेरों में खाने का संकट, कांग्रेस का का सरकार पर हमला

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
US-Israel-Iran War Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट; भारत पहुंचा 'शिवालिक'
Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट, भारत पहुंचा 'शिवालिक'
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget