एक्सप्लोरर

Gopal Rai का पलटवार, बीजेपी की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा- 'हर तानाशाही का मुकाबला करते रहेंगे' 

Gopal Rai Reaction: गोपाल राय ने कहा कि ईडी-सीबीआई के दम पर चुनाव जीतना चाहते हो न, पर ऐसा नहीं हो सकता. ऐसा न तो इतिहास में हुआ है, न ही वर्तमान में, न भविष्य में होने वाला है.

Delhi News: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से रद्द होने और ईडी की ओर से सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन जारी होने के बाद से केंद्र सरकार और बीजेपी पर आप के नेताओं का हमला जारी है. अब दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने मीडिया को ​ब्रीफ करते हुए कहा कि- 'मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं. आप के लिए हमारी सरकार और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हर विपरीत परिस्थतियों में भी काम किया. ये काम आगे भी दिल्ली की जनता के लिए करते रहेंगे. इनके हर तानाशाही का मुकाबला भी करेंगे और दिल्ली के लिए काम जारी रखेंगे.'

उन्होंने कहा कि अभी तक हम लोग सोच रहे थे बीजेपी के नेता आप से डरते हैं, लेकिन जिस तरह से लोकसभा चुनाव में बीजेपी के निकम्मेपन की चारों तरफ से खबर आ रही है, वो चौंकाने वाली है. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की विदाई होने जा रही है. सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी ने तरह तरह के चक्रव्यूह रचे, विपक्षी नेताओं पर शिकंजा कसने का काम किया. इसके बादवजूद लोगों को ये बात समझ में नहीं आ रही कि दुनिया की सबसे बड़ी आप से कैसे हार जाती है. 

ED-CBI के दम पर चुनाव नहीं जीत सकते

गोपाल राय ने कहा कि ईडी-सीबीआई के दम पर चुनाव जीतना चाहते हो न, पर ऐसा नहीं हो सकता. ऐसा न तो इतिहास में हुआ है, न ही वर्तमान में, न भविष्य में होने वाला है. ईडी-सीबीआई के जरिए विरोधी दलों के नेताओं को परेशान कर बीजेपी उन्हें पराजित नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि जनता जब एक बार मन बना लेती है तो फिर कोई भी उसके इरादे को बदल नहीं सकती. जिस तरह से जनता के चुने लोगों को केंद्र सरकार दबा रही है, उसके बार में लोगों को सबकुछ पता है. 

हैकर्स को पता है...

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी अभी सूचना मिली है कि विरोधी दलों के नेताओं के पास एपल आईफोन के अलर्ट आ रहे हैं. मैं, पूछता हूं अलर्ट सिर्फ विपक्षी दलों के नेताओं के पास ही क्यों आ रहे हैं. ये भी आश्चर्यजनक है कि हैकर्स को भी पता है कि किसे फोन करने हैं और किसे नहीं. इन विपरीत परिस्थितियों में भी आम आमदी पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी. आप हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है. हमारी पार्टी, सरकार, नेता और कार्यकर्ता अपनी मुहिम को भी अंजाम तक पहुंचाएंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget