एक्सप्लोरर

Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग बुझाने की प्रक्रिया अभी भी जारी, आग ठंडी होने में अभी कुछ और घंटे लग सकते हैं

Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर सोमवार को लगी भीषण आग को बुझाने का काम अब भी जारी है. घटना के 23 घंटे बाद भी कुछ-कुछ स्थानों पर आग लगी हुई है.

Ghazipur Landfill Fire: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर सोमवार को लगी भीषण आग को बुझाने का काम अब भी जारी है. घटना के 23 घंटे बाद भी कुछ-कुछ स्थानों पर आग लगी हुई है. लैंडफिल साइट पर सोमवार दोपहर फायर डिपार्टमेंट को वहां आग लगने की सूचना मिली थी.

आग बुझाने की प्रक्रिया में लग सकते हैं कुछ और घंटे
इस घटना के बाद उठे धुएं के गुबार का असर आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजदू हैं. दमकल विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आग पर काबू पाने का काम अब भी जारी है और आग बुझाने की प्रक्रिया पूरी होने में अभी कुछ और घंटे लग सकते हैं.

किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं 
अतुल गर्ग ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. विभाग के अनुसार, गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सोमवार को दोपहर ढाई बजे मिली थी. दमकल विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस साल रविवार तक विभिन्न लैंडफिल साइट पर आग लगने की कुल चार घटनाएं हुईं हैं. पिछले साल इसी अवधि में आग लगने की 16 घटनाएं हुईं थी. वहीं, 2020 में 15 और 2019 में ऐसी 37 घटनाएं हुईं थी.

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) की स्थाई समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने पहले बताया था कि आग उच्च तापमान के कारण लगी थी, क्योंकि कचरे में अधिकतर प्लास्टिक थी और कचरे के ढेर से मीथेन गैस लगातार उत्पन्न होती रहती है. उन्होंने बताया था कि ईडीएमसी ने आग बुझाने की प्रक्रिया में मदद के लिए 22 बुलडोजर तैनात किए हैं.

यह भी पढ़ें: Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर की लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, पूरे इलाके में फैल गया धुंआ, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget