एक्सप्लोरर

क्यों अपने मालिक पर ही हमलावर हो रहे पिटबुल और रॉटविलर नस्ल के कुत्ते? एक्सपर्ट ने बताई ये वजह

दिल्ली में जानवरों और कुत्तों के बढ़ते हमले की वजह से कई लोग घायल हो चुके हैं. इस संबंध में पशु चिकित्सक डॉक्टर आर टी शर्मा ने जानवरों के द्वारा इंसानों पर हमला करने की कई महत्वपूर्ण वजहें बताई.

Delhi News: बीते कुछ सालों से जानवरों को पालने के लिए लोगों का शौक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और इसी होड़ में कुछ विदेशी और अलग नस्ल के जानवरों को पालने में भी लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. जानवरों में कुत्तों को पालने में लोग विशेष रूचि दिखाते हैं और इसमें अपनी शान भी समझते हैं. वहीं  बीते कुछ दिनों से दिल्ली (Delhi) सहित देश के दूसरा राज्यों से, पालतू जानवरों खासतौर पर कुत्तों के अपने मालिक और आसपास से गुजर रहे लोगों पर हमला करने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं में सबसे ज्यादा पिटबुल (Pitt Bull) और रॉटविलर कुत्तों (Rottweiler Dogs)  के काटने की दर्दनाक घटना देखी गई है, जिसमें लोगों की मौत भी हो चुकी है. इन बढ़ते  मामलों को लेकर एबीपी लाइव ने 20 सालों से अधिक समय से पशु चिकित्सक के रूप में पेट  वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन चला रहे डॉक्टर आर. टी. शर्मा से खास बातचीत की है और लगातार बढ़ रहे है ऐसे मामलों की वजह जानने की कोशिश की.

इसलिए मालिक पर ही हमलावर होते हैं जानवर

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते ऐसी घटनाओं को लेकर पशु चिकित्सक डॉक्टर आर टी शर्मा बताया कि, किसी भी घटना को लेकर एक पहलू के आधार पर ही उसके निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता. पिटबुल हो या रॉटविलर नस्ल के डॉग को पालने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है कि उनके लिए एक ओपन स्पेस हो, नियमित तौर पर उनके अच्छे खाने के साथ- साथ  एक्सरसाइज भी जरूरी है. हो सकता है कि इस बात को कोई गंभीरता से ना समझे लेकिन एक बच्चे की तरह ही इन विशेष नस्ल के कुत्तों को पालने की जरूरत होती है. आज ज्यादातर लोग शौक की वजह से इनको पालते तो हैं और पर्याप्त समय भी देते हैं लेकिन इन नस्ल के कुत्तों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है जो इन्हें नहीं मिल पाता.

बिल्डिंग फ्लैट में हो जाते हैं खतरनाक- डॉ. शर्मा

डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि बड़े महानगरों में फ्लैट, छोटे मकानों में रहने वाले की ज्यादा संख्या है. ऐसे में जगह की कमी के कारण अधिकांश तौर पर यहां पर ही ऐसे विशेष नस्ल के कुत्तों को पाला जाता है. पिटबुल और रॉटविलर कुत्तों को सबसे ज्यादा आवश्यकता है कि नियमित तौर पर उनके खान-पान के साथ- साथ उनके एक्सरसाइज का भी ख्याल रखा जाए और यह ओपन स्पेस में रहना ज्यादा पसंद करते हैं. अगर इन बातों का ख्याल नहीं रखा जाता है तो यह बीमार हो जाते हैं और अपने ही मालिक पर हमलावर होते हैं. वैसे दुर्भाग्य की बात यह है कि इनके तकलीफ को समझने के बजाय एक आधार पर लोगों के मन में यह धारणा बन चुकी है कि यह डॉग बेहद खतरनाक होते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि केवल अपनी इच्छा पूर्ति और शान को बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि एक बच्चे की तरह इनको भी अच्छी देखभाल की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें: Delhi: अमेरिकी दूतावास तक पहुंची शिकायत, महिला से दुष्कर्म का आरोपी टूरिस्ट गाईड गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget