एक्सप्लोरर

DUSU Elections 2023: डीयू छात्र संघ चुनावों के लिए एबीवीपी, NSUI प्रत्याशी घोषित, जानें कब होगा मतदान 

DUSU Elections News: कोरोना की वजह से डूसू चुनाव चार साल बाद हो रहा है. इससे पहले साल 2019 में चुनाव हुए थे. 2019 में हुए चुनाव में एबीवीपी ने चार में से तीन सीटें जीतीं थी.

Delhi News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने 22 सितंबर को होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU Election 2023) चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. डूसू के 2019 में हुए चुनाव में एबीवीपी ने चार में से तीन सीटें जीतीं थी. 

डीयू छात्र संघ चुनाव में इस बार एबीवीपी (ABVP) की ओर से तुषार डेढ़ा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने सत्यवती कॉलेज से स्नातक किया है और बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. वह 2015 में एबीवीपी से जुड़े थे. सुशांत धनखड़ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे. हरियाणा से आने वाले धनखड़ राज्य स्तर पर शूटिंग चैंपियन भी हैं. सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहीं अपराजिता उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली हैं. धनखड़ और अपराजिता भी बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. एबीवीपी ने सचिन बैसला को संयुक्त सचिव पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. वह भी बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं.

4 साल बाद हो रहा डूसू चुनाव

एनएसयूआई (NSUI) ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है जिसके तहत विधि अंतिम वर्ष के छात्र हितेश गुलिया को डूसू अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया गया है. अभी दहिया को एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है. वह बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. एनएसयूआई की तरफ से 24 वर्षीय यक्षणा शर्मा सचिव पद के लिए उम्मीदवार होंगी. वह ‘कैंपस लॉ सेंटर’ में विधि अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं. शुभम कुमार चौधरी एनएसयूआई के संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार होंगे. वह भी बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. डूसू के चुनाव चार वर्ष के अंतराल के बाद 22 सितंबर को हो रहे हैं. इससे पहले 2019 में चुनाव हुए थे.

यह भी पढ़ें: Delhi: मनोज तिवारी ने क्लासरूम निर्माण में लगाया घोटाले का आरोप, CBI जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget