एक्सप्लोरर

Delhi Dry Day: दिल्ली में अब कितने दिन रहेगा ड्राई डे? पुरानी शराब नीति के तहत कब-कब बंद रहेंगी दुकानें

Delhi Dry Day List: दिल्ली सरकार ने वर्तमान आबकारी नीति को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है. इसके साथ-साथ केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में ड्राइ डे की लिस्ट भी अगले तीन महीनों के लिए घोषित कर दी है.

Delhi Dry Day News: दिल्ली में वर्तमान में चल रही आबकारी नीति (Excise Policy) अभी आगे भी जारी रहेगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को वर्तमान आबकारी नीति को छह माह के लिए आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही केजरीवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को नई आबकारी नीति पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं. मौजूदा एक्साइज पॉलिसी 30 सितंबर तक मान्य रहेगी. इसके साथ ही दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने अगले तीन महीनों में 5 ड्राई डे भी घोषित किए हैं.

दिल्ली सरकार की ड्राइ डे की लिस्ट के मुताबिक तीन महीने में 5 ड्राइ डे होंगे. दिल्ली सरकार ने महावीर जयंती पर 4 अप्रैल, गुड फ्राइडे को 7 अप्रैल, ईद उल फितर 22 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा को 5 मई और ईद उल जुहा को 29 जून पर ड्राई डे घोषित किया है. इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने आबकारी विभाग को नई एक्साइज पॉलिसी पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से डिटेल प्लान तैयार करने को कहा है, जिससे जल्द से जल्द दिल्ली को एक नई आबकारी नीति दी जा सके.

31 मार्च को खत्म हो रहा है आबकारी नीति का समय

गौरतलब है कि वर्तमान एक्साइज पॉलिसी का समय 31 मार्च को खत्म हो रहा है. इसे छह महीने के लिए आगे बढ़ाने का प्रस्ताव आबकारी विभाग की तरफ से दिया गया था. आबकारी मंत्री की तरफ से इसे मंजूरी देने के बाद प्रस्ताव सीएम अरविंद केजरीवाल के पास पहुंचा.  जिसे सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मंजूर कर लिया. दिल्ली सरकार के मुताबिक अब दिल्ली में वर्तमान में चल रही एक्साइज पॉलिसी 30 सितंबर 2023 तक लागू रहेगी.

जल्द नई नीति लाने के भी दिए गए निर्देश

अधिकारियों ने यह भी बताया है कि दिल्ली सरकार ने आबकारी विभाग को जल्द नई नीति लाने का निर्देश भी दिया है. सरकार ने पिछले साल सितंबर में आबकारी नीति 2021-22 को वापस लेने के बाद अपनी पुरानी आबकारी नीति को लागू किया था. दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को, उपराज्यपाल विनय सक्सेना की ओर से इसे लागू करने में कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने के बाद वापस ले लिया था.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली महिला आयोग ने भेजा DGCA को नोटिस, ऐसे यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से रोकने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget