एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनेगा कंज्यूमर फ्रेंडली, मिलेगी ये खास सुविधाएं

डीजेबी खुद को कंज्यूमर फ्रेंडली बनाने के लिए AI का इस्तेमाल करेगी. जिससे डीजेबी के कंज्यूमर को कई नई सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही पानी के बिल की खामियों को दूर कर भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाया जा सकेगा

Delhi News:  दिल्ली जल बोर्ड ने अब पानी के बिल की खामियों को दूर करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दिल्ली जल बोर्ड खुद को अपग्रेड कर रही है. दिल्ली जल बोर्ड खुद को उपभोक्ताओं के लिए फ्रेंडली बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने वाली है. दिल्ली जल बोर्ड से अब उपभोक्ताओं को कई नई सुविधाएं मिलने वाली है. यहीं नहीं अब पानी की बिल की खामियों को दूर करते हुए भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाया जाएगा.  

क्यूआर कोड लगाने की तैयारी
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा अब गलत और ज्यादा बिल की परेशानी को खत्म करते हुए पानी के मीटर पर जीआईएस से जोड़ कर क्यूआर कोड लगाया जाएगा. जिससे हर मीटर को यूनिक आईडी दी जा सकेगी. वहीं इससे उपभोक्ताओं के लिए बिल भरना आसान हो जाएगा. दिल्ली जल बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं को चैट बोट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी. इससे उपभोक्ता ना सिर्फ अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे बल्कि नए कनेक्शन लेने जैसी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी.

प्रोजेक्ट का टेंडर जारी 
इसके बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने और ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेगी. जलबोर्ड के रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम को उन्नत और आधुनिक बनाने के लिए इस क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं. इस प्रोजेक्ट की स्टडी एक्शन प्लान और तकनीकी सहायता के लिए टॉप आईटी कंसल्टेंसी फर्म की सेवाएं ली गई हैं. प्रोजेक्ट का टेंडर जारी कर दिया गया है.

एप में ही मिलेंगी सारी सुविधाएं
उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बताया कि अपनी सेवाओं को और ज्यादा कंज्यूमर फ्रेंडली बनाने के लिए जल बोर्ड अपनी एम सेवा को भी अपग्रेड करने जा रही है. अभी तक बिल जमा करने, शिकायत दर्ज करने, नया कनेक्शन लेने या बंद करने, और रिकनेक्शन जैसी सुविधाओं के लिए ग्राहकों को एप के जरिए जलबोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ता है, लेकिन अब एप के नए वर्जन में इन सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नए वर्जन में एप में ही ये सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: 'दिल्ली में तो रोज हत्या-बलात्कार-डकैती हो रही हैं', राघव चड्ढा ने क्यों कही ये बात

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget